Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

बड़प्पन : अध्यक्ष ने अपने ही प्रेस क्लब को 102020 रुपये चंदा दिया!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रेस क्लब ने उत्कृष्ट पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर पत्रकारिता सम्मान स्थापित किया है। प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने इसके लिए अपने पूर्वजों की जमापूंजी और स्वअर्जित धन से प्रेस क्लब महासमुंद को एक लाख दो हजार बीस रुपये (102020) का स्वेच्छानुदान देने का ऐलान किया है।

इस साल अक्टूबर (10/2020) महीने में जब प्रेस क्लब के पंजीयन का बीस साल पूरा होगा, एक समारोह आयोजित कर जूरी द्वारा चयनित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब महासमुंद द्वारा पत्रकारिता लतीफ राष्ट्रीय पुरस्कार, पत्रकारिता धनराज राज्य पुरस्कार और पत्रकारिता दीपक जिला पुरस्कार दिए जाने की योजना बनाई गई है। ये तीनों ही पत्रकारिता पुरस्कार प्रेस क्लब के पूर्व सदस्यों व पत्रकारिता में महासमुंद का मान बढ़ाने वाले पूर्वजों को समर्पित है।

प्रेस क्लब के सदस्य रहे स्वर्गीय लतीफ घोंघी व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त हैं। उनकी स्मृति में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। स्वर्गीय धनराज लूनिया ने जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करके महासमुंद का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया, उनकी स्मृति में राज्य पुरस्कार और पत्रकारिता में आनंदराम साहू के प्रथम गुरू व सिद्धांतवादी पत्रकार स्वर्गीय वीरेंद्र दीपक की स्मृति में जिला स्तरीय पत्रकारिता दीपक पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रेस क्लब के मूलभूत उद्देश्यों में पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना भी निहित है। फंड के अभाव में इसकी शुरूआत नहीं हो पा रही थी। तब अपने पूर्वजों की जमापूंजी और स्वअर्जित धन में से अंशदान देकर इस पुनीत कार्य के लिए देने का निर्णय वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम ने लिया है। बता दें कि आनंदराम साहू वर्तमान में नईदुनिया-जगारण डॉट काम में रायपुर, छत्तीसगढ़ डिजीटल काआर्डिनेटर हैं। वे पहले भी इस तरह का अनुकरणीय पहल कर चुके हैं। वे भड़ास4मीडिया डॉट कॉम को भी आर्थिक मदद दे चुके हैं।

देश में पत्रकारिता की वर्तमान हालत से चिंतित प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने सकारात्मत्क और उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के ध्येय से त्रिस्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार स्थापित करने की योजना बनाई। 26 जनवरी 2020 के दिन जब भारतीय लोकतंत्र का 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, तब एक नई पहल करते हुए उन्होंने उत्कृष्ट पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए यह धनराशि प्रेस क्लब को समर्पित किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन