Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार अनंत मिश्र लेकर आए हैं खेलों का नया शो! देखें एपिसोड

जाने-माने खेल पत्रकार अनंत मिश्र अब एक नई भूमिका में नज़र आ रहे हैं। अमर उजाला और हिंदुस्तान जैसे बड़े अख़बारों में लंबा कार्यकाल निभा चुके अनंत मिश्र ने यूट्यूब चैनल ‘द धुनी शो’ के ज़रिये खेल पत्रकारिता की डिजिटल पारी शुरू की है।

‘द धुनी शो’ पर खेल से जुड़ी विविध शैलियों के कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें खेल और खेल से जुड़ी हस्तियों के साथ पॉडकास्ट, खेल के पीछे चल रहे पहलुओं पर सोलो शो और खेल जगत की बड़ी ख़बरों पर विश्लेषणात्मक कार्यक्रम शामिल हैं।

करीब 36 वर्षों के खेल पत्रकारिता अनुभव के साथ अनंत मिश्र ने कई बड़ी खेल ख़बरें ब्रेक की हैं। उनकी रिपोर्टिंग और स्टोरीज़ कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा वे दूरदर्शन, आकाशवाणी और कई प्रमुख टीवी चैनलों से भी विशेषज्ञ के तौर पर जुड़े रहे हैं।

‘द धुनी शो’ के कई एपिसोड अब तक सामने आ चुके हैं और दर्शकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। भले ही खेलों पर कई डिजिटल शो मौजूद हों, लेकिन ‘द धुनी शो’ अपनी गहराई, विश्लेषण और अलग दृष्टिकोण के कारण अलग पहचान बना रहा है।

इस शो की खास बात यह है कि यहाँ सिर्फ बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक सीमित न रहते हुए, उन स्थानीय खिलाड़ियों और खेल से जुड़ी हस्तियों को भी मंच दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनामी के अंधेरे में रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय के साथ-साथ स्थानीय खेल मुद्दों को भी पूरे दमखम से उठाया जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन