यशवंत सिंह-
मुझे मोदी से ज़्यादा प्रॉब्लम नहीं है। सत्ता की राजनीति में सब अपनी चालें चलते हैं! जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्रीयता! भारत में इसी सब से वोट लेने का चलन है! मोदी ने कई काम बहुत ठीक किए हैं। धारा ३७०, मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक, वक़्फ़, आतंकवाद पर लगाम इत्यादि।
मैंने उपरोक्त कई मुद्दों पर खुलकर लिखा भी है! बहुत सारे गड़बड़ काम भी किए हैं! अदानी कांड भ्रष्टाचार की खुली किताब है! हिंदू मुस्लिम कर देश में आपसी सौहार्द का खात्मा करना! मीडिया और न्यायपालिका की गर्दन दबोच कर इन्हें खत्म कर देना। बहुत सारे नेगेटिव काम हैं।
हर सरकार कुछ गड़बड़ कुछ ठीक काम करती है। दिक्कत इनके गालीबाज़ चिंटुओं से है। फेसबुक पर दो दिन से अंडभक्तों को बिल से निकाल निकाल कर ब्लॉक कर रहा हूँ। ये चादरमोद सोभड़ी के बरसाती चींटी की तरह होते हैं। बिल से एक एक कर भारी मात्रा में निकलते हैं। इनको बिल से निकालने और इन पर ब्लॉक रूपी नमक डालने के लिए दो दिन से मोर्चा खोले हूँ। अब बंद कर रहा हूँ।
राजनीति कूटनीति कांग्रेस भाजपा मोदी राहुल ये सब जिन्हें करना हो करे। हम भड़ास पर सब कुछ पब्लिश कराते रहते हैं। ख़ुद को निजी तौर पर इस घटिया कर्म से मुक्त रखते हैं क्योंकि शासक ज्यादातर दर मराही होते हैं। उन पर क्या वक्त खर्च करना, सांपनाथ जाएगा तो नागनाथ आयेगा।
किसी के चक्कर में तभी फँसिए जब आपका ख़ुद का कुछ लाभ हो। मुझे तो न कांग्रेस वाले घास डालते हैं न बीजेपी वाले। कामरेड लोग पहले से ही पतित पथभ्रष्ट मानते हैं। तो अपन अपनी ख़ुद के भड़ासी मठ के स्वामी हैं जिसकी दूसरी ब्रांच नहीं है। अंडभक्तों से अनुरोध है फेसबुक पर मेरे से औक़ात में रहें अन्यथा उनके नेता की लंका लगा दी जाएगी। 🙂
……
(तस्वीर लखनऊ में मिलने आए नवजीत सिंह समेत दो पत्रकार मित्रों की)


पिछले दो तीन दिन में एफबी पर मेरी तरफ़ से डाली गई कुछ पोस्ट्स, इनमें से ज्यादातर पोस्ट्स पर अंडभक्तों ने मुझे खूब गालियाँ दीं, जो उनके अनुकूल पोस्ट है तो ठीक अन्यथा गालियाँ सुनो-
















Ajai Agarwal
May 13, 2025 at 7:06 am
I talk to few of my army friends but no one happy with ceasefire. How long government will save Adani at the cost of country