Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मोहाली रेड मामले में ANI को अपना ही ट्वीट डिलीट कर भागना पड़ा!

ANI की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मोहाली के बिल्डर नितिन गोहल के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कथित रेड से जुड़ी खबर में ANI ने उन्हें पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ते हुए पोस्ट किया था।

पोस्ट में दावा किया गया था कि नितिन गोहल पर GMADA फीस डिफॉल्ट करने वाले बिल्डरों की मदद करने और उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिलाने के आरोप हैं। साथ ही उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर गुहमान का करीबी बताया गया था। ANI की पोस्ट में अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया कि नितिन गोहल कथित तौर पर पंजाब CMO की ओर से “लायजनर” की भूमिका निभा रहे थे।

हालांकि पोस्ट वायरल होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने ANI के दावे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना था कि नितिन गोहल का संबंध भाजपा से रहा है और उनकी तस्वीरें तथा राजनीतिक गतिविधियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ते सवालों और प्रतिक्रियाओं के बीच ANI ने बाद में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। इसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। कई यूजर्स ने इसे “अधूरी जानकारी” और “राजनीतिक नैरेटिव” से जोड़ते हुए एजेंसी की आलोचना की।

फिलहाल ED की कार्रवाई और नितिन गोहल के खिलाफ आरोपों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ANI द्वारा पोस्ट हटाए जाने के कारणों पर भी एजेंसी की ओर से सार्वजनिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।


मोहाली में बिल्डर नितिन गोहल के यहां रेड पड़ी
ANI ने उन्हें पंजाब मुख्यमंत्री के OSD राजबीर गुहमान से जोड़ते हुए खबर चला दी।
लेकिन सोशल मीडिया का दौर है कुछ भी छुपता नहीं है। X यूज़र्स ने ANI को याद दिलाया कि नितिन गोहल तो भाजपा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।
इसके बाद ANI ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। -कविश अजिज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन