Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी केस: महिलाओं ने भाजपा के ठरकी नेताओं को ललकारा, देखें वीडियो

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष के साथ जनता सड़कों पर है। यहां तक की महिलाओं ने हाथों में दरांती लेकर भाजपा में छुपे सभी ठरकी नेताओं को ललकारा है। सभी की एक सुर में अंकिता भंडारी केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। नीचे पढ़ें, वीडियो देखें…


सचिन गुप्ता-

उत्तराखंड | अंकिता भंडारी मर्डर केस की CBI जांच की मांग लेकर आज देहरादून में हजारों लोग जुटे। पहले परेड ग्राउंड में सभा की, फिर पैदल मार्च करते हुए CM आवास घेरने चल दिए। 2 KM पहले ही पुलिस फोर्स ने भीड़ रोक दी। खूब देर तक पुलिस से नोंकझोंक हुई, लेकिन भीड़ आगे नहीं बढ़ पाई।


“जितने भी भाजपा के ठरकी नेता हैं, बाहर आ जाओ, सर्विस मैं दूंगी तुम्हें।” -एक महिला की आवाज़। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के लिए महिलाएँ सड़कों पर हैं। अब VIP बचाओ नहीं चलेगा। सीधी माँग है – CBI जाँच। – विजय सिंह, अधिवक्ता


अजीत सिंह राठी-

देहरादून में हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा, अंकिता भंडारी मर्डर केस के नए खुलासों की सीबीआई जाँच को लेकर लोग मुख्यमंत्री आवास की तरफ़ बढ़े, पुलिस से तीखी नोक झोंक, गर्मागर्म बहस, जोरदार प्रदर्शन। गुस्से में दिलाराम चौक पर रास्ते में लगे सीएम के बैनर को फाड़ डाला। लेकिन सरकार ने कह दिया है कि न कोई वीआईपी था न कोई सीबीआई जांच होगी।


आलोक शर्मा-

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ा जनसैलाब!

भाजपा सरकार की चुप्पी और आरोपियों को बचाने की साज़िश के खिलाफ आज रुद्रपुर की सड़कों पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ा जनसैलाब यह साफ़ संदेश दे रहा है, कि उत्तराखंड की जनता अन्याय को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन