उत्तराखंड में जगह जगह विरोध हो रहे हैं। राज्य में कई जगहों पर जनता अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। वहीं, पार्टी के अंदरखाने विरोध की लहर उठ खड़ी हुई है। इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। और ये कहीं न कहीं धामी सरकार को आने वाले दिनों में भारी पड़ने वाला है। नीचे पढ़ें, वीडियो देखें…
सचिन गुप्ता-
उत्तराखंड | अंकिता भंडारी मर्डर केस
एक्ट्रेस उर्मिला के बारे में अपडेट ये है कि वो सुरक्षित हैं। उत्तराखंड की सोशल वर्कर भावना पांडे ने दावा किया है कि उनकी फोन पर उर्मिला से बात हुई है। उर्मिला नैनीताल हाईकोर्ट से एंटी सेपेटरी बेल लेने के प्रयास में हैं।
उत्तराखंड पुलिस उर्मिला के घर पर नोटिस चिपका चुकी है। अब STF को भी इस केस में लगा दिया है। इसलिए उर्मिला कानूनी सहायता पाने के लिए प्रयासरत हैं।
कुमाऊ जागरण का ट्वीट-
जहाँ एक तरफ़ पूरा उत्तराखंड अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर है, वहीं उसी समय एक कैबिनेट मंत्री के पति का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान सामने आना बेहद शर्मनाक है।
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल है, जिसमें वे कहते सुनाई देते हैं कि “बिहार में 20–25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।”
यह सिर्फ़ एक गैर-जिम्मेदार बयान नहीं है, यह उस मानसिकता का खुला प्रदर्शन है जिसमें महिलाओं को इंसान नहीं बल्कि खरीद-फरोख्त की वस्तु समझा जाता है।
एक तरफ़ एक बेटी की हत्या के खिलाफ़ पूरा प्रदेश इंसाफ़ की मांग कर रहा है, दूसरी तरफ़ सत्ता के इतने क़रीब खड़े लोग महिलाओं को लेकर ऐसी भाषा बोल रहे हैं। यह सवाल राजनीति का नहीं है, यह सवाल सोच का है। और यही सोच सबसे बड़ा खतरा है।
डॉ मोनिका सिंह-
ऐसी भाइयों की देश को जरूरत है… इंसानियत….ईमानदारी…. उत्तराखंड में जिंदा है।
अंकिता भंडारी मर्डर केस…. ऋषिकेश से BJP युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने इस्तीफा दिया !
अंकित ने लिखा– “जिस तरीके से इस केस में VIP लोगों का नाम आ रहा है और मेरी पार्टी के लोग तमाशा देख रहे हैं, यह देखकर मुझे शर्म आ रही है”
जिस तरीके से बहन अंकिता भण्डारी के प्रकरण में वीआईपी लोगों का नाम आ रहा है और मेरी ही पार्टी के लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं, यह सब देख कर मुझे शर्म आ रही है कि मैं किस दल में जुड़ा हूँ।
महोदय मैंने अपने जीवन के 10 वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। विगत 07 वर्षों से मैं भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहा हूँ।
पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में श्यामपुर मण्डल में महामंत्री के रुप में कार्य किया और वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋषिकेश के रुप में कार्य कर रहा हूँ।
परन्तु मैं देख रहा हूँ कि भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बहन अंकिता भण्डारी के प्रकरण में मौन हैं। जिससे मैं बहुत हताहत हूँ।
मेरी भी बहन है अंकिता भण्डारी भी मेरी ही बहन जैसी थी। इसीलिए आज अंकिता भण्डारी के इन्साफ के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ।
अतः महोदय आप सभी समस्त भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवम् कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि बहन अंकिता भण्डारी के सीबीआई जांच की सरकार से मांग करें एवम् बहन अंकिता भण्डारी को इंसाफ दिलायें।
BJP से अब तक कई इस्तीफे हो गए।



