Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

धामी सरकार ने बीजेपी के लिए चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है!

उत्तराखंड की धामी सरकार के फैसले और कार्यशैली ने बीजेपी के सामने सियासी चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठते सवाल, जांच की दिशा, कार्रवाई की रफ्तार और सरकार की चुप्पी—ये सब मिलकर न सिर्फ न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि पार्टी के भीतर और बाहर असहजता भी बढ़ा रहे हैं। जिस मामले में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वहीं सरकार की भूमिका बीजेपी के लिए लगातार राजनीतिक बोझ बनती जा रही है।


आदेश रावल-

उत्तराखंड में धामी सरकार ने बीजेपी के लिए चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा है, पहाड़ के युवा की रोज़गार को लेकर आस टूट चुकी है, सरकार विज्ञापन बांटने में व्यस्त है। अगर समय रहते केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान नहीं लिया तो बीजेपी लंबे समय के लिए राज्य से बाहर हो जाएगी।


6 घंटे चली SIT जांच के बाद उर्मिला सनावर पहली बार पत्रकारों के सामने आई। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते वक्त वो भावुक हुई, और कहा – “मैं उत्तराखंड की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी और अंकिता भंडारी को न्याय जरूर दिलाकर रहूंगी!” वीडियो अंत तक देखिए!- हिमालयन हिंदू


शैलेंद्र यादव-

इस सरकार में जिसने भी जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है, उसको जेल में ठूंस दिया गया है!

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही सोशल एक्टिविस्ट ज्योति अधिकारी को दरांती लहराने, पहाड़ी महिलाओं और लोक देवताओं का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की जेल भेज दिया गया।

FIR भी एक महिला एक्टिविस्ट जूही चुफाल ने ही दर्ज कराई! क्या न्याय की मांग करना अब अपराध है? असली गुनहगारों को सजा दो, VIP का नाम उजागर करो और CBI जांच कराओ!


योगिता भयाना-

उत्तराखंड | अंकिता भंडारी मर्डर केस… अंकिता के माता–पिता CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात में उनकी तीन स्पष्ट मांगें साफ़ हैं—

  • सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में CBI जांच
  • पहले से हुई जांच से आगे नई जांच
  • बेटी की हत्या के पीछे जिस VIP का हाथ है, उसे पकड़ा जाए

सरकार बताए—VIP कौन है और उसे क्यों बचाया जा रहा है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन