Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अन्ना हजारे की सहमति से उनके जीवन पर बन रही फिल्म की रालेगण सिद्धी में शूटिंग शुरू

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जीवन पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग अहमदनगर नगर स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में शुरू हो चुकी है. भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के एक सहयोगी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हुई. ‘जन लोकपाल विधेयक रैली’ के लिए भीड़ के दृश्यों का फिल्मांकन शुक्रवार को किया गया. शूटिंग के तीसरे दिन रविवार को गांव में आंदोलन के दृश्यों को कैमरे में कैद किया गया जब वह चार वर्ष पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे थे.

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जीवन पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग अहमदनगर नगर स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में शुरू हो चुकी है. भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के एक सहयोगी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हुई.

‘जन लोकपाल विधेयक रैली’ के लिए भीड़ के दृश्यों का फिल्मांकन शुक्रवार को किया गया. शूटिंग के तीसरे दिन रविवार को गांव में आंदोलन के दृश्यों को कैमरे में कैद किया गया जब वह चार वर्ष पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे थे.

हजारे के बायोपिक में अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक पत्रकार की भूमिका में हैं. इस हिंदी फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है. उनके सहयोगी ने बताया कि हजारे उनके जीवन पर फिल्म बनाने पर सहमत हो गए हैं.

उदापुरकर रालेगण सिद्धी और कुछ अन्य राज्यों में फिल्म की शूटिंग करेंगे और हजारे के बचपन के दिनों, सेना के दिनों, गृह शहर में उनके लौटने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को कैमरे में कैद करेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=Hrauh3nV_E0

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन