Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सरकारी ठेकेदार अनूप अग्रवाल का सोना जड़ित आवास चर्चा में, देखें वीडियो

हेमंत शर्मा-

देश भर में इंदौर के इस सरकारी कांट्रेक्टर का कथित सोने का घर चर्चा में है। बड़े-बड़े उद्योगपति तंज कस रहे हैं कि सरकारी ठेके का असली धंधा तो इंदौर में है। क्या वाक़ई सरकारी ठेके से २० साल में ऐसी लाइफस्टाइल हासिल की जा सकती है?


अमित चतुर्वेदी-

इंदौर की अनूप अग्रवाल जी के संघर्ष से सफलता की दास्तान देखिए। 24 कैरेट सोने से जड़ा हुआ महल देखिए। पहले उनके पास सिर्फ एक पेट्रोल पम्प था, बेचारे जैसे तैसे एक पेट्रोल पंप की कमाई से गुजारा करते थे। लेकिन फिर उन्होंने सरकारी ठेकेदार बनने की सोची और देखिए सरकारी ठेके उन्हें कहाँ ले आए। आज उनके पास जैसा घर है वो किसी अंबानी अड़ानी से कम नहीं। अग्रवाल जी बता रहे हैं कि इंदौर में जो भी प्रीमियम कार लांच होती है पहली कार वो लेते हैं। 300 कमरे की होटल बना रहे हैं वो अलग…

होता होगा भैया सरकारी ठेकों में इतना मार्जिन…

अगली बार जब भी आप किसी हिचकोले खाती सड़क पर घूमें, किसी नए बने पूल के टूटने की खबर सुनें तो दुखी मत होइएगा, इस मकान को याद कीजिएगा, और सोचिएगा, भगवान की भी अपनी सीमाएं हैं, वो सब पर तो नहीं कर सकते न ऐसी कृपा, आप न सही कोई तो कमा रहा है, आप न बना सके तो क्या हुआ, आपके ही देश का व्यक्ति तो बना रहा है सोने से जड़ा महल…और सबसे बड़ी बात वो हिंदू भी है…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन