Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिपोर्टर ने अपने ही चैनल के इन्फॉर्मर की उंगली चबाई, मुकदमा

भरतपुर (राजस्थान)। मीडिया जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना में इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिपोर्टर और सुजस के संवाददाता अनूप शर्मा पर अपने ही चैनल के इन्फॉर्मर वीरेंद्र गोस्वामी (भूरा) की उंगली काटने का आरोप लगा है। दोनों के बीच बीते दिन किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

एफआईआर के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। रिपोर्ट में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई और झगड़े के दौरान अनूप शर्मा ने अपने साथी भूरा गोस्वामी की मुंह में डाली हुई उंगली को काटकर अलग कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, घायल भूरा गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में अनूप शर्मा के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक होरिलाल को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि हुई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संयम बनाए रखना चाहिए और किसी भी विवाद को हिंसक रूप नहीं देना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन