Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजराती मीडिया कंपनी से 40 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने फ्रॉड को उड़ीसा से दबोचा

अहमदाबाद/उड़ीसा: अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने उड़ीसा निवासी अरूप नंदा को गिरफ्तार किया है। उस पर गुजरात की एक नामचीन मीडिया कंपनी से 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, मीडिया हाउस को टीवी चैनल का लाइसेंस चाहिए था। इसी सिलसिले में नंदा का परिचय एक टेलीपोर्ट मालिक ने करवाया। नंदा ने दावा किया कि उसके पास एक लाइसेंस है, जिसे किराए पर दिया जा सकता है। उसने मीडिया हाउस से 40 लाख रुपये चेक और नकद के रूप में ले लिए और भरोसा दिलाया कि दो महीने में लाइसेंस मिल जाएगा।

लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाइसेंस मिला और न ही पैसे लौटाए गए। बाद में मीडिया कंपनी को पता चला कि नंदा द्वारा दिखाए गए सारे दस्तावेज फर्जी हैं। कंपनी ने अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को आवेदन दिया और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई।

एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही अरूप नंदा फरार हो गया। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार जब वह जमानत के लिए अहमदाबाद पहुंचा तो क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में नंदा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन