Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुमित नागपाल, अरुण नतेश, अल्केश, सुनील धवन, शशि भूषण, आशा झा के बारे में सूचनाएं

न्यूजएक्स के वरिष्ठ पत्रकार सुमित नागपाल ने मीडिया इंडस्ट्री को छोड़ दिया है. वे एंकर और डिप्टी एडिटर थे. उन्होंने बतौर एडवोकेट नागपाल एंड असोसिएशन ज्वाइन कर लिया है. न्यूजएक्स में वे 2012 से थे. वे इंडिया न्यूज, लाइव इंडिया और इंडिया टीवी जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं.

न्यूजएक्स के वरिष्ठ पत्रकार सुमित नागपाल ने मीडिया इंडस्ट्री को छोड़ दिया है. वे एंकर और डिप्टी एडिटर थे. उन्होंने बतौर एडवोकेट नागपाल एंड असोसिएशन ज्वाइन कर लिया है. न्यूजएक्स में वे 2012 से थे. वे इंडिया न्यूज, लाइव इंडिया और इंडिया टीवी जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं.

बिजनेस स्टैंडर्ड के मार्केटिंग हेड अरुण नतेश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां करीब दस वर्षों से जुड़े थे. नतेश डाबर, टाटा, एवरेडी आदि में काम कर चुके हैं.

अल्केश कुशवाहा ने दैनिकभास्कर.कॉम छोड़कर राजस्थान पत्रिका पकड़ लिया है. दो साल तक दैनिकभास्कर.कॉम में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत रहे अल्केश राजस्थान पत्रिका में सीनियर एक्जीक्यूटिव बनकर पहुंचे हैं. अल्केश डेली न्यूज एक्टिविस्ट में भी काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन से इस्तीफा देकर सुनील धवन ने टाइम्स इंटरनेट के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें यहां असिटेंट एडिटर बनाया गया है. धवन इससे पहले ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ में असोसिएट एडिटर और ‘आउटलुक मनी’ में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत थे.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस में शशि भूषण कुमार को चीफ सब एडिटर बनाया गया है. वे यहां बिजनेस, हेल्थ और साइंस सेक्टर की बीट पर काम करेंगे. शशि दैनिक जागरण और पंजाब केसरी अखबारों में काम कर चुके हैं.

एंकर आशा झा ने टीवी टुडे समूह से दिया इस्तीफा. न्यूज 24 के साथ नई पारी की शुरुआत की है. आशा टीवी टुडे ग्रुप के चैनल ‘तेज’ में काम कर रहीं थीं. उससे पहले वो न्यूज नेशन के साथ जुड़ी हुई थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन