Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘इंडिया न्यूज़’ को लगा एक और बड़ा झटका आशीष सिंह पहुँचे ‘न्यूज़ इंडिया’

फ़िल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। आईटीवी नेटवर्क के अंग्रेजी चैनल न्यूज़ एक्स और हिन्दी चैनल इंडिया न्यूज़ में शानदार पारी के बाद आशीष सिंह ने अब अपने करियर की अहम जिम्मेदारी कबूल कर ली है। आशीष सिंह ने न्यूज़ इंडिया में एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर ज्वाइन कर लिया है।

युवा मीडियाकर्मी आशीष सिंह काम के प्रति अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं। आईटीवी नेटवर्क में रहते हुए आशीष ने डिफेंस, पीएमओ और विदेश मंत्रालय की कई एक्सक्लूसिव ख़बरें की। उनकी ख़बरों ने खूब धमाल मचाया और उनके कंटेंट की काफी चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि न्यूज़ इंडिया में वो बतौर सीनियर एंकर प्राइम टाइम का एक शानदार शो भी करने वाले हैं। इसके अलावा वो स्पेशल स्टोरीज वाली अपनी धार को बरकरार रखने में जुटे हुए हैं। कई एक्सक्लूसिव ख़बरों के साथ आशीष सिंह ने न्यूज़ इंडिया की लॉन्चिंग के दौरान बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रखी है।

आशीष सिंह का मानना है कि पत्रकारिता को लेकर आपका पैशन ही मायने रखता है। वो मीडिया के ताम-झाम में फंसने की बजाय कम रिसोर्स में बेहतर आउटपुट देने में यकीन रखते हैं। एक वक्त मोजो जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बिना किसी कैमरा यूनिट के वो देश विदेश में रिपोर्टिंग करने गए और मोजो किट के बूते शानदार कवरेज किया।

आशीष सिंह को उनकी काबिलियत की वजह से आईटीवी नेटवर्क ने द संडे गार्जियन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे रखी थी। आशीष द संडे गार्जियन के एक्सक्लूसिव कंटेंट पर काम किया करते। आशीष चाहे प्रिंट के लिए काम कर रहे हों, चैनल के लिए काम कर रहे हों या फिर डिजिटल मीडियम के लिए काम कर रहे हों, वो हमेशा एक्सक्लूसिव कंटेंट पर फोकस रखते हैं। यही वजह है कि युवा पत्रकार के तौर पर उन्होंने सबसे अहम सियासी गलियारों और डिफेंस कॉरीडोर में अपनी अलग पैठ बना ली है।

आशीष सिंह ने 13 साल के अपने पत्रकारिता करियर में कई नामी गिरामी ब्रांड के साथ काम किया है। उन्होंने टाइम्स नाउ, ज़ी न्यूज़, हिन्दुस्तान टाइम्स और फ्रांस 24 के साथ काम करते हुए अपनी पहचान बनाई। अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमों में वो समान पकड़ रखते हैं। 2017 में आशीष को बेस्ट पॉलिटिकल रिपोर्टर के रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से नवाजा गया।

2019 में फ्रेंच सरकार ने उन्हें यंग इंडियन लीडर ऑफ द ईयर (मीडिया) का सम्मान दिया। इसके अलावा पत्रकारिता जगत के कई अवॉर्ड आशीष के नाम हैं। इन अवॉर्ड्स के साथ उन्होंने अपनी जिम्मेदारी खुद ही बढ़ा ली है और अपने लिए नई चुनौतियां कर ली है। इस कड़ी में उन्होंने न्यूज़ इंडिया को एक ब्रांड के तौर पर मुकम्मल पहचान दिलाने का संकल्प लिया है।

सूत्रों की माने तो न्यूज़ इंडिया की कोर टीम के साथ मिलकर आशीष प्लानिंग और एग्जीक्यूशन की रणनीति बना रहे हैं। चैनल के मैनेजिंग एडिटर पाशुपति शर्मा है और मैनेजमेंट बड़े लेवल पर कुछ और बड़ी प्लानिंग कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन