Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 4 पत्रकार गिरफ्तार

देहरादून : थाना सहसपुर में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह विकासनगर में कराये पर रहती है। अब से करीब तीन वर्ष पहले पति का देहांत हो चुका है और खुद टीबी की मरीज है। वह सहसपुर क्षेत्र में किराये पर निवासरत अपनी छोटी बहन के यहां इलाज के लिए पैसे मांगने गई थी। छोटी बहन चाउमीन मोमोज की दुकान चलाती है।

वहाँ पर मौजूद एक व्यक्ति ने मुझे पैसे देने को कहा लेकिन बदले में मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया। मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी इसलिए मैंने उसका आफर स्वीकार कर लिया। इस पर पीड़िता उस व्यक्ति के साथ दुकान के पीछे बने कमरे में चली गई और उस लड़के ने जब पीड़िता के कपड़े उतारे तो उसके बाद उस व्यक्ति ने अपने फ़ोन से मैसेज किया जिस पर तुरंत वहाँ पर चार अन्य लोग आ गए जिनके गले मे न्यूज़ चैनल की आईडी कार्ड थे।

हाथ में एक माइक था जिनमें से एक ने अपने मोबाइल से मेरी नग्न अवस्था की वीडियो बनाई और वीडियो बनाकर दिखाया। उस वीडियो को अपने एक अन्य साथी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के द्वारा भेजा। ये पांचों लोग कहने लगे कि हम ‘वेलकम न्यूज़’ के पत्रकार हैं। तुम हमे एक लाख रुपये दो नहीं तो हम ये वीडियो अभी सभी को भेज देंगे और तुम्हें पुलिस से पकड़वा देंगे।

इससे मैं डर गई। यह सारी बात तभी मैंने अपने जीजा और बहन को बताई। यह पांचों लोग लगातार हमे डराते धमकाते रहे और पैसों की मांग करते रहे। मेरी बहन ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखा और कुछ पैसे उधार लेकर इन पांचों को 25 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये का एक चेक दिया। इस सूचना पर थाना सहसपुर पर तत्काल अंतर्गत धारा 354/384 भादवि एवम 67 आई टी एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया।

उक्त घटना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। एक पुलिस टीम ने उक्त चैनल के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए उक्त चैनल में कार्यरत चार व्यक्तियों क्रमशः नवीन कुमार, रवि कुमार, हरीश गर्ग एवं अशद को लक्ष्मीपुर से हिरासत में लिया। उनके बताए अनुसार अन्य पांचवे व्यक्ति शिवम को भी हिरासत में लिया। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि चारों पत्रकार साजिश के तहत अपने पांचवे साथी शुभम को उक्त स्थान पर ग्राहक बनाकर भेजा।

शुभम से कहा कि जब महिला नग्न अवस्था में हो तो वह तुरंत उनको मैसेज कर दे। शुभम ने ऐसा ही किया और ये चारों लोग पहले से ही तैयार बैठे थे। ये वीडियो बनाते हुए अंदर गए और पीड़िता का नग्न अवस्था का वीडियो बनाकर उसको डरा धमकाकर वीडियो को सोशल मीडिया में भेजने का कहकर पैसे और चेक ब्लैकमेल करके ले गए।

नाम पता अभियुक्तगण……

1 . नवीन कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी मोहल्ला अजीतनगर थाना विकासनगर देहरादुन उम्र 39 वर्ष हाल राइटर वेलकम न्यूज़।

2 . रवि कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी ग्राम बेरागीवाला थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 30 वर्ष हाल प्रभारी पछवादून वेलकम न्यूज़ ।

3. हरीश गर्ग पुत्र अशोक गर्ग निवासी डाकपत्थर थाना विकासनगर देहरादून उम्र 26 वर्ष हाल प्रभारी उत्तराखंड वेलकम न्यूज़ ।

4. अशद पुत्र अफजल निवासी ग्राम सहसपुर थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 22 वर्ष हाल स्टाफ रिपोर्टर वेलकम न्यूज़।

5. शिवम पुत्र राजेश कुमार निवासी टीचर कॉलोनी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 20 वर्ष।

अभियुक्त हरीश गर्ग पूर्व में हत्या के अपराध में वर्ष 2015 में हरकेश मर्डर केस में थाना सहसपुर से जेल जा चुका।

बरामदगी….

पच्चीस (25) हजार नकद। मूल चेक ₹25 हजार इन फेवर ऑफ नवीन कुमार। 04 मोबाइल फ़ोन जिनमे पीड़िता की नग्न वीडियो बनाने और उसको व्हाट्सएप पर भेजने की पुष्टि हुई। घटना में प्रयुक्त कार आल्टो नंबर DL9CP5385. चारों अभियुक्तगण के वेलकम न्यूज़ के आई0 डी0 कार्ड। एक माइक आई0डी0 वेलकम न्यूज़। एक कैमरा सोनी कंपनी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन