Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल: भक्तों को वियाग्रा मिलाकर ‘ओश्नो जल’ देने वाला बाबा अशोक खरात पर शिकंजा, 58 से ज्यादा महिलाओं के पोर्न वीडियो बरामद!

महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी जाल में…

डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी-

बाबा और बॉबी की कहानी.. महिला आयोग की प्रमुख जो फ्रॉड भोंदू बाबा को गुरु मानती रही। रूपाली चाकणकर, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफ़ा दे दिया।

वे तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात को गुरु मानती थीं। हजारों महिलाओं ने अशोक खरात पर अंधभक्ति दिखाई, उसके चरणों में बैठकर मार्गदर्शन मांगा। लेकिन परदे के पीछे भयानक अंधेरा था—नशीली दवाएं, ब्लैकमेल, यौन शोषण और 58 से ज्यादा अश्लील वीडियो।

एक तरफ हजारों महिलाओं का भरोसा तोड़ने वाला शख्स, दूसरी तरफ उसी के चरणों में बैठी महिला नेता। आखिर सच क्या है?

35 साल की एक महिला की शिकायत पर नासिक पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया। आरोप गंभीर थे : बलात्कार, धमकियां, महिलाओं का संगठित शोषण। पुलिस ने उसके ऑफिस से पेन ड्राइव बरामद की, जिसमें कई महिलाओं के निजी पलों की रिकॉर्डिंग थी।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को पूरे राज्य में महिलाओं के हक, सुरक्षा और न्याय के लिए लड़ने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे भोंदू और फ्रॉड बाबा के चक्कर में थी। सोशल मीडिया पर अचानक पुराने वीडियो और फोटो वायरल हो गए।

एक वीडियो में रूपाली चाकणकर अशोक खरात के पैर धोती नजर आती हैं—पाद्यपूजा, गुरु को पूर्ण श्रद्धा से नमन। दूसरे वीडियो में वो उनके सामने खड़ी होकर गुणगान गाती हैं, छत्री थामे, हंसती-खिलखिलाती।

रूपाली चाकणकर ने सफाई दी : “ये वीडियो 5-6 साल पुराने हैं। मैं महिला हूं, इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि उनका परिवार वारकरी परंपरा का है, आध्यात्मिक श्रद्धा से खरात को गुरु माना था। लेकिन खरात के व्यक्तिगत कृत्यों की कोई जानकारी नहीं थी।

शिवसेना (उद्धव) के नेताओं ने मांग की है कि चाकणकर को सह-आरोपी बनाओ!

पुलिस के अनुसार, पाथर्डी इलाके में अशोक खरात के पास करीब 30 एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. कहांडलवाडी और मिरगांव में भी करीब 45 एकड़ जमीन उनके नाम या परिवार के सदस्यों के नाम पर बताई जा रही है.

कर्मवीर नगर में उनका एक आलीशान बंगला भी है, जबकि पाथर्डी और गौलाणे शिवार में भी जमीन खरीदी गई है. मिरगांव में मंदिर के पीछे स्थित उनका भव्य फार्महाउस भी चर्चा में है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

अशोक खरात का दावा है कि उन्होंने मर्चेंट नेवी में करीब 22 साल तक काम किया और इस दौरान 150 से ज्यादा देशों की यात्रा की. वह खुद को मर्चेंट नेवी का कैप्टन बताता है।


महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को फंसाने वाला बाबा तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात तो बड़ा ही भयंकर फ्राडिया निकला। वो प्रसाद में ‘ओश्नो जल’ बांटता था। ये प्रसाद ज़बरदस्त होता था। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने उसका राजफाश किया।

नतीजा : बाबा सीखचों में और बॉबी को आयोग अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा।

‘ओश्नो जल’ के बारे में : बाबा कैप्टन अशोक खरात प्रसाद के रूप में ‘ओश्नो जल’ बांटता /बेचता था। उसके हाई प्रोफाइल चेले यह प्रसाद गाड़ियां और हेलीकॉप्टर भेजकर मंगवाते थे। यह जल बहुत ही ‘दिव्य’ होता था क्योंकि इसमें कई ‘दिव्य’ चीजें मिली होती थीं।

प्रसाद में ‘वैसा’ मज़ा : सादे पानी में वह रंगीन कफ़ सिरप घोलता ताकि रंग और स्वाद बदले। कफ़ सिरप में नींद की दवा भी होती है तो उससे खुमारी चढ़ती। फिर वह उसमें वियाग्रा पीसकर मिला देता, जिससे प्रसाद का आचमन करने वाले को उत्तेजना आ जाती। भक्तों को ‘एनर्जी’ का डोज़ मिल जाता। धीरे-धीरे इस ‘प्रसाद’ की लत लग जाती। यह डिवाइन प्रसाद बाबा का यूएसपी बन गया। बड़े-बड़े नेता और कारोबारी उसके चेले बन गए। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी उसके जाल में फंस गई थी।

पुलिस को चकमा देता रहा धूर्त : सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया उसके बारे में बार-बार आवाज़ उठाती रहीं। भनक लगी तो वह भागने लगा। मिरगांव (सिन्नर तालुका) के फार्महाउस से नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने उसे गिरफ्तार किया। वह भाग नहीं पाए इसके लिए पहले रात में ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर अफरा-तफरी पैदा की, फिर बेडरूम में घुसकर पकड़ा। यह गिरफ्तारी 18 मार्च 2026 को हुई।

शुद्धि’ के नाम पर : 58 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स, हिडन कैमरे, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए, महिलाओं को ‘योनि शुद्धि’ के नाम पर ड्रग्स देकर यौन शोषण किया। खरात खुद को ‘भगवान का अवतार’ और न्यूमेरोलॉजिस्ट बताकर सत्ता के गलियारों में घूमता था।

हर पार्टी के नेता तक पहुंच : अंजली दमानिया के मुताबिक, ‘ओश्नो जल’ हर पार्टी के नेताओं तक पहुंचता था। तिरुपति बालाजी ट्रस्ट का एक ट्रस्टी, मुंबई का एक डिप्टी कलेक्टर (जो खरात को पैसा भी देता था) और यहां तक कि शिर्डी-सिन्नर के प्रभावशाली लोग भी इनमें शामिल थे। खरात श्री ईशानेश्वर महादेव टेम्पल ट्रस्ट के चेयरमैन था, जहां 2022 में तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विके पाटील और प्राथमिक शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के साथ दौरा किया और गौशाला निर्माण के लिए दान भी दिया।

शैतान बुद्धि :’ ओश्नो जल’ के माध्यम से नेताओं को शारीरिक रूप से उत्तेजित और मानसिक रूप से कमजोर बनाता। महिलाओं को पति की मौत का भय, हिप्नोसिस और ‘काले जादू का डर दिखाकर यौन शोषण का शिकार बनाता। एफआईआर के अनुसार 35 वर्षीय महिला को ‘आध्यात्मिक अनुष्ठान’ के बहाने नशीला पेय पिलाया, फिर शुरू हुआ बलात्कार और ब्लैकमेल का सिलसिला। पुलिस को 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले, उसके ऑफिस में हिडन कैमरे लगे थे, गिरफ्तारी के वक्त पिस्तौल-कारतूस बरामद हुआ।

(चित्र में महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर बाबा के चरणों में)


बाबा और बॉबी… महाराष्ट्र की एपस्टीन फाइल कांड के सूत्रधार बाबा अशोक खरात से एसआईटी पुलिस ने 7 घंटे प्रेमपूर्वक पूछताछ की। इसके बाद उसे सहारा देकर कालकोठरी में डाला गया क्योंकि वह खुद चलने लायक नहीं बचा था। उसका ओश्नो जल का भंडार कोई काम नहीं आया।

उसकी भक्तिन रहीं महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की तरफ से सफाई आई है कि बाबा के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो आयोग की अध्यक्ष बनने के पहले के हैं। उन्हें बाबा ने पद दिलवाया था, यह सवाल अब भी है।

रुद्राक्ष वाले से भी श्याणा निकला खरात : 100 रुपये किलो के बीज को बाबा बना देता था ‘चमत्कारी सिद्ध बीज’!! अशोक खरात बाजार से साधारण इमली के बीज खरीदता था – 100 रुपये किलो! फिर स्टाफ से पॉलिश करवाता, चमकाता, पूजा-पाठ का ड्रामा रचता … और भक्तों को बोलता – “ये बीज भगवान कृष्ण ने खुद आशीर्वाद में दिया है! घर में रखो तो सारी परेशानियाँ, ग्रह दोष, दुश्मन सब भाग जाएंगे!”

नतीजा? ये वही एक -एक बीज बिक जाते 1 लाख रुपये तक में! कहता अभिमंत्रित है! जैसे रुद्राक्ष होता है! मूर्ख भक्त लोग रुपये देते और सोचते – असली आशीर्वाद मिल गया!”

नकली सांप का खेल : रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नकली प्लास्टिक सांप पूजा के बीच अचानक हिलते… लोग डर के मारे चीखते!

बाघ की खाल, जंगली जानवरों के नकली सामान – पूरा तांत्रिक सीन सेट! डर का माहौल बनाकर खुद को ‘महान रक्षक’ बताता और फिर लाखों रुपये चढ़ावा ऐंठ लेता ।

महिलाओं के साथ तो खेल और भी खतरनाक… पहले भरोसा जीतता , फिर नशे की दवा या हिप्नोसिस… गुप्त कैमरे से वीडियो बनाता और ब्लैकमेल!

अब तक 58 अश्लील वीडियो पेन ड्राइव में मिल चुके हैं। पुलिस कह रही है – बाबा पहले पीड़ित की आर्थिक स्थिति देखता था , फिर उसी स्टेंडर्ड से उल्लू बनाता। सौ से ज्यादा विदेश यात्राएँ…150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति… सब कुछ अंधविश्वास की आड़ में!

6 शिकायतें आ चुकीं अब तक एसआईटी के पास. और रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। सोचिये संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम के इलाके में ये सब हुआ।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन