Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आशुतोष चतुर्वेदी ने टीवी टुडे नेटवर्क के साथ नई पारी की शुरुआत की

रिपब्लिक टीवी से इस्तीफा देने वाले आशुतोष चतुर्वेदी ने टीवी टुडे नेटवर्क ज्वाइन कर लिया है. उनका पद एंकर / एसोसिएट एडिटर का है.

आशुतोष रिपब्लिक टीवी में लॉन्चिंग से पहले जुड़ने वाला कुछ लोगों में से एक थे. इन्होंने ही चैनल का पहला प्राइम टाइम बुलेटिन पढ़ा था. चैनल लांच होने के बाद उन्हें पुलवामा हमले के बाद घटना स्थल पर रिपोर्टिंग के लिए भेजा गया. रिपब्लिक टीवी में एंकरिंग और रिपोर्टिंग के बाद आशुतोष की अब नई पारी TV टुडे नेटवर्क के साथ है. बताया जाता है कि यहां आशुतोष को टीवी टुडे नेटवर्क में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

मूल रूप से बलिया (यूपी) के रहने वाले आशुतोष ने इलाहाबाद के ईसीसी कालेज से ग्रेजुएशन किया. माखनलाल नोएडा कैंपस से मास्टर ऑफ जर्नलिज़्म का कोर्स किया. सिंगिंग के शौकीन आशुतोष कॉलेज के बेस्ट सिंगर ECC Idol का खिताब जीत चुते हैं. TV पर प्रसारित Indian Idol Singing Show में 2006 में लखनऊ ऑडिशन के टॉप 60 प्रतिभागियों में रहे.

बिना गॉड फादर बिना किसी सिफ़ारिश के करियर में बहुत संघर्षों और उतार चढ़ाव देखने के बाद वे यहां पहुंचे हैं.

शुरुआत में उन्होंने कई छोटे चैनल्स के साथ काम किया. करियर की शुरुआत उन्होंने प्रिंट मीडिया से की. हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला के साथ जुड़े. वहीं एडिटर उदय सिन्हा ने आशुतोष को TV जर्नलिज्म के लिए प्रेरित किया. इसके बाद वे स्पोर्ट्स चैनल Zee sports के साथ कुछ समय के लिए जुड़े.

2009 में आज़ाद न्यूज़ और 2013 में MP CG के चैनल खबर भारती में पहुंचे. यहां से Zee संगम के हिस्से बने. zee हिंदुस्तान लॉन्चिंग टीम में रहे.

Zee Hindustan में सुमैरा खान के जाने के बाद रात 9 बजे प्राइम टाइम पढ़ने की बड़ी ज़िम्मेदारी उन्हें मिली जिसका सफलता पूर्वक निर्वाह किया. इसके बाद अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक लांच किया जिसके लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने. अब वे आजतक समूह के साथ जुड़ गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन