Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अश्विन मिश्र, अमन कुमार, प्रियंका तिवारी और आशीष शर्मा की नई पारी

पत्रकार अश्विन मिश्र ने न्यूज वेबसाइट ‘आपका राजस्थान’ डॉट कॉम के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया। उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज़ एडिटर जॉइन किया है। ‘आपका राजस्थान’ से पहले अश्विन मिश्र POLITICAL WIZARDS CONSULTING PRIVATE LIMITED में बतौर Chief Media Strategist अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से अमेठी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाले अश्विन मिश्र को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पूर्व में वह स्वंत्रता स्वरूप मैगजीन से पत्रकारिता शुरुआत की और ‘ भारत लाइव 24, न्यूज़18 इंडिया, दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अश्विन मिश्र ने नोएडा के ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रयागराज के ‘U.P.Rajarshi Tandon Open University से MSW में भी पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

उधर, अमन कुमार ने इंडिया न्यूज यूपी/यूके को अलविदा कह कर हिंदी खबर ज्वाइन किया है. अमन ने पत्रकारिता की शुरुआत कानपुर के “के न्यूज” से की थी. अमन हिंदी खबर में प्रोड्यूसर की भूमिका में काम करते दिखाई देंगे.

प्रियंका तिवारी अमर उजाला डिजिटल से इस्तीफा देकर ‘इनशार्ट्स’ से जुड़ गई हैं. वे अमर उजाला डिजिटिल में कंटेंट राइटर थीं. ‘इनशॉर्ट्स’ एप में उनकी जिम्मेदारी प्रूफ रीडर की है. प्रियंका बनारस की रहने वाली हैं.

लखनऊ से सूचना है कि पत्रकार आशीष शर्मा ‘हर पल’ न्यूज़ चैनल में एग्जीक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राजेश विक्रान्त

    March 7, 2022 at 3:58 pm

    वाह वाह। जय भड़ास। अश्विन मिश्र जी ने “””एमएसडब्ल्यू”” में भी पोस्ट ग्रेजुएट किया है।
    क्या बात है। एमएसडब्ल्यू यानी मास्टर इन सोशल वर्क।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन