Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट असरार ख़ान का इंतक़ाल!

Facebook tribute post announcing the passing of Asrar Ahmad Khan; left image shows two men in traditional outfits outdoors, right image shows a man and woman standing by a waterfront with string lights at night.

फ़रहत रिज़वी-

अभी अभी कॉमरेड असरार ख़ान के फेसबुक पर उनके दामाद उस्मान की पोस्ट से खबर मिली की जेएनयू के पुराने साथी पत्रकार असरार ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फेसबुक की तस्वीरों से लग रहा था कि वो काफ़ी बीमार हैं। लेकिन अभी दो दिन पहले ही आँधी बारिश से प्रभावित अपने गाँव की खेती और किसानों के नुक़सान के बारे में लिखा था। बुनियादी तौर पर वो किसान ही थे। और ज़िन्दगी के आखरी पड़ाव में बच्चों की कयानी और गाँव देहात की खेत खलियान को असरार ने खूब एंजॉय किया।

जेएनयू में तो मेरा वास्ता उनसे ज़्यादा नहीं रहा लेकिन जब मैं राष्ट्रीय सहारा अख़बार में थी तो बतौर फ्री लांस वो लेख लिख रहे रहे और अक्सर ऑफिस में आते थे। वो असरार ख़ान के बड़े संघर्ष का दौर था। और अब तो फ़ेसबुक पर बहुत सकिय थे राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर अपनी दो टूक राय देने में कभी कोताही नहीं की। साथ ही अपने बच्चों की उपलब्धियों और फ़र्माबरदारी की कहानी भी सुनाते रहे हैं। बच्चों ने भी उनकी मेहनत और संघर्ष को सार्थक बनाया। माँ बाप की कामयाबी इससे ज़्यादा क्या हो सकती है। असरार ख़ान बहुत खुशनसीब थे कि दुनिया से जाने से पहले अपने बच्चों की खुशहाली और कामयाबी देखकर, उनके द्वारा दी गई सुख सुविधा भोग कर गए हैं। मैं उनकी बीवी हुसना बेटे और बेटी ज़ेबा को ताज़ियत पेश करती हूँ।

Asrar Khan साहब का जाना, मौजूदा समय मे लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई को एक धक्का…. लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष की सशक्त आवाज़ थे…. अलविदा साथी…

-प्रबल प्रताप शाही

निर्भीक और बेबाक सहाफ़ी जनाब Asrar Khan साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बहुत तकलीफदेह है। दो दिन पहले तक वो अपना काम बख़ूबी कर रहे थे। ख़ुदा से दुआ है उनकी मगफिरत करे और अहले सोगवार को सब्र ए जमील अता फरमाये।

-सदफ़ जफ़र

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन