Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रीवा में खबरों से गुस्साए भाजपा नेता ‘बंसल न्यूज’ के रिपोर्टर पर किया हमला

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बंसल न्यूज के रिपोर्टर अरविंद शर्मा को खबरें न चलाने की हिदायत देते हुए एक भाजपा नेता ने धमकाया और फिर हमला कर दिया. रिपोर्टर अरविंद शर्मा से अनुसार वे स्थानीय शिल्पी प्लाजा के पास खडे थे तभी बीजेपी के जिला पूर्व उपाध्यक्ष राजगोपालचारी मिश्र अपने साथी गुड्डू उपाध्याय और एक अन्य के साथ आकर गाली—गलौज करने लगे. बोले कि सोशल मीडिया में उनके खिलाफ खबर लिखना बंद करो नहीं तो मार डालूंगा. अरविंद के अनुसार जब राजगोपालाचारी धमका रहे थे तब उन्होंने शराब पी हुई थी.

अरविंद द्वारा विरोध करने के बाद भाजपा नेता और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी. लोग बीच—बचाव करने आये तो पास में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर पीछे से वार ​किया, जिससे अरविंद को पीठ में चोट आई. उधर पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर पत्रकार के खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज कर लिया. अरविंद को राजनैतिक दबाव के कारण अस्पताल में भर्ती भी नहीं किया गया.  बताया जाता है कि राजगोपाल चारी मिश्रा आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं.

पत्रकार अरविंद शर्मा पर भाजपा नेता द्वारा किये गये हमले की स्थानीय पत्रकारों एवं संगठनों ने निंदा की है एवं रोष व्यक्त किया है. अरविंद शर्मा के केस में गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने एवं उचित इलाज कराने हेतु स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यापाल को सम्बोधित ज्ञापन आईजी डीएसपी हेडक्वाटर को सौंपा है. ज्ञापन सौंपने वालों में रवि तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, पंकज पाठक, रमेश तिवारी, सचिन शर्मा, आशुतोष तिवारी, मनोज सोनी, सौदामनी गुप्ता, मनोज तिवारी, कुशाग्र पाण्डे, संजय तिवारी, पुष्पेंद्र गुप्ता, शशिकान्त मिश्रा, प्रणय सक्सेना, रामलखन तिवारी, रमाशंकर मिश्र, दिनेश दाहिया, शादाब सिद्दीकी, पंकज सिंह, पूर्णानंद सांसद प्रत्यासी, विनोद शुक्ला, आशुतोष तिवारी, विनोद शर्मा आदि शामिल थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन