Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये अवधेश पासी कौन है, जिसके सम्मान में रवीश कुमार ने विजय यात्रा निकालने को कहा!

हले सवाल का जवाब, अवधेश पासी ने यूपी की नाक कही-बताई जा रही अयोध्या लोकसभा सीट का चुनाव जीता है. अवधेश जी सपा पार्टी से चुनाव लड़े थे. लेकिन उनके जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बेहद नकारात्मक कमेंट्स किए जा रहे हैं.

अयोध्या सीट से जीतकर इस चुनाव की धुरी लपक लेने वाले अवधेश को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने सम्मान यात्रा निकालने को कहा है, उसे आप नीचे पढ़ें, पहले अवधेश पर जो बीत रही उसे जान लीजिए…

अयोध्या जिले में अवधेश के जीतने के बाद सामाजिक तनाव का माहौल बन गया है. ये तनाव भी सांसद बन जाने के बाद अवधेश के खिलाफ आ रहे भद्दे कमेंट्स को लेकर बताया जा रहा है. दोनों तरफ से जवाबी हमले बोले जा रहे हैं. दोनों तरफ मतलब बीजेपी और सपा के समर्थक व फैन्स.

इस सबमें बड़ी बात तो ये है कि अवधेश तो बाद में पहले अयोध्यावासियों को गरियाया जा रहा है. अयोध्या के लोगों का बहिष्कार करने की बात सोशल मीडिया में कही जा रही है. लेकिन हां, इस पर पुलिस पूर्णतया निष्क्रिय है. अब, रवीश ने भारत समचार की जानकारी को साझा करते हुए लिखा है.. पूरा नीचे पढ़ें…

रवीश कुमार-
इससे शर्मनाक क्या हो सकता है। अवधेश जी यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। मुंबई से फिल्म स्टार नहीं आए थे प्रचार करने बल्कि वर्षों जनता के बीच काम करते रहे होंगे तो लोगों ने अपना प्यार दिया। जो लोग अध्योध्यावासियों का अपमान कर रहे हैं और अवधेश जी के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें बंद करना चाहिए बल्कि अवधेश जी के सम्मान में विजय यात्रा निकालनी चाहिए। सबको शामिल होना चाहिए। यह भी प्रभु राम का न्याय है। अपने दम पर राजनीति करने वाले बिना मीडिया के भी चमत्कार कर जाते हैं। कन्याकुमारी जाकर तपस्या नहीं करनी पड़ती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन