Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज नेशन के यूपी ब्यूरो चीफ बने पत्रकार अविनाश सिंह!

लखनऊ | न्यूज नेशन ने पत्रकार अविनाश सिंह को उत्तर प्रदेश का नया ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है। अविनाश की गिनती यूपी के जमीनी पत्रकारों में होती है।

एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता का सफर तय करने वाले अविनाश ने महाकुंभ 2025 में लगातार डेढ़ महीने तक प्रयागराज में रहकर यूपी सरकार व श्रद्धालुओं के बीच सामंजस्य बनाकर रिपोर्टिंग करने में अहम भूमिका निभाई थी।

महुआ न्यूज चैनल के मुंबई ब्यूरो का कार्य संभालने के दौरान अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रवि किशन शुक्ला समेत तमाम अभिनेता और अभिनेत्री का इंटरव्यू अवनीश ने लिया।

अविनाश बीते 6 वर्षों से न्यूज नेशन में कार्यरत हैं। इससे पहले महुआ न्यूज, नेशनल वॉइस, समाचार प्लस, न्यूज़ एक्सप्रेस में भी कार्यरत रह चुके हैं। उन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी से लेकर बॉलीवुड तक की पत्रकारिता का खासा अनुभव है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन