Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रेस क्लब आफ इंडिया के बेहद सक्रिय पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार अवतार नेगी का निधन

प्रेस क्लब आफ इंडिया में सदा हंसते मुस्कराते मिलने वाले पत्रकार अवतार नेगी नहीं रहे. अवतार नेगी का आज स्वर्गवास हुआ.

वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े लिखते हैं- अवतार नेगी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

पत्रकार विवेक शुक्ला का कहना है कि अवतार नेगी जी शानदार इंसान और प्रेस क्लब की जान थे. वे दिल्ली के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी भी थे.

पत्रकार राजेश्वर जायसवाल ने अवतार नेगी को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर लिखा- नेगी सर को सादर श्रद्धांजलि, विनम्र हृदय के अच्छे व्यक्ति और प्रोफेशनल थे। DD news में हमारे सीनियर थे। लेकिन इतनी जल्दी चले जाएंगे, यकीन नहीं हो रहा है!

वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त कहते हैं- अत्यंत दुखद। यह हो क्या रहा है! एक एक कर मित्र साथ छोड़कर अनंत की यात्रा पर निकलते जा रहे हैं। अवतार के साथ वर्षों पुराना नाता रहा है। एक झटके में चले गए। विनम्र श्रद्धांजलि।

https://youtu.be/-HlQ-AygR-A
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन