Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आजम खान की तरह स्मृति ईरानी के पास भी दो पैन कार्ड हैं, उन्हें सजा क्यों नहीं हुई!

शीतल पी सिंह-

दो पैन नंबर रखने के आरोप में आज़म खान और उनके बेटे को सात साल की सजा सुनाई गई है ।

2015 में यह सार्वजनिक रूप से सामने आया था कि बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी के पास भी दो पैन नंबर हैं । लेकिन इस मामले में अब तक देश की किसी कानून का पालन कराने वाली एजेंसी को कोई भी कार्रवाई करते हमने न सुना न देखा न किसी स्तर पर बताया गया।

हमारे कानून क़ायदे दो अलग-अलग लोगों पर दो अलग-अलग तरह का व्यवहार क्यों करते हैं?


देवकी नंदन मिश्रा-

सुना है आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला की तरह ही स्मृति ईरानी के पास भी दो पैन कार्ड है। इसकी चर्चा क्यों नहीं हो रही है।

आज़म ख़ान से अपनी कोई दोस्ती नहीं है लेकिन न्याय की बात यही है कि एक ही मामले में दो व्यक्तियों को सज़ा तो एक जैसी होनी चाहिए।

2015 में यह सार्वजनिक रूप से सामने आया था कि बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी के पास भी दो पैन नंबर हैं । लेकिन इस मामले में अब तक देश की किसी कानून का पालन कराने वाली एजेंसी को कोई भी कार्रवाई करते हमने न सुना न देखा न किसी स्तर पर बताया गया।


आई पी सिंह-

रहम करो 83 वर्ष के बुजुर्ग हैं आजम खान साहब शायद देश में उनके जैसा वक्ता रहा हो, 4 बार कैबिनेट मंत्री,7 बार MLA, MP रहे हैं।

देश में हजारों लोग होंगे जिनके दो दो पैन कार्ड हों। BJP के अनेकों सांसदों MLA उप मुख्यमंत्रियों के पास फर्जी सर्टिफिकेट और डिग्रियां हैं क्या उनके खिलाफ कोई कार्यवाही हो रही है?


सूर्या समाजवादी-

स्मृति ईरानी के पास भी दो पैन कार्ड है लेकिन उनको सजा नहीं हुई जबकि आज़म ख़ान साहब को अधिकतम 7 साल की सज़ा सुनायी गई।

एमपी एमएलए कोर्ट बीजेपी कार्यालय की तरह काम कर रहा है, चुनाव आयोग से भी ज़्यादा निष्पक्ष है।


सरफराज नजीर-

दो पैन नंबर तो स्मृति ईरानी के पास भी है लेकिन जेल आज़म खान जाएँगे, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तो समझ आ सकती है लेकिन अदालतों का क्या काम है? वो स्मृति ईरानी पर सो मोटो भले न लें लेकिन किसी को सिर्फ़ फँसाया जा रहा है ये तो समझ में आना चाहिए न? इसी भेदभाव की बात मैं हमेशा से करता हूँ, रूल ऑफ लॉ पर इन्ना लिल्लाह पढ़ा जाए अब…


नवाजिश खान-

अगर आजम खान और उनके बेटे को दो पैन-कार्ड रखने के मामले में जेल हो सकती है!

तो जिन लोगों ने दिल्ली और बिहार में वोट डाला है (दो-दो वोटर आईडी है दो जगह के नाम पर) उन पर कार्रवाई क्यों नहीं?

दो वोटर आईडी – देश के लोकतंत्र से गद्दारी … जबकि दो पैन कार्ड – सिर्फ़ टैक्स चोरी? तो फिर यह दोहरा कानून क्यों?


कपिल का 2015 का पोस्ट देखा। इन्होंने उसी वक्त एक्सपोज किया था कि स्मृति ईरानी के पास 2 पैन कार्ड हैं। सबसे बड़ी बात फैक्ट चेक से पता चला था कि दोनों पैन एक्टिव थे। आज आज़म खान साहब को जेल हुई दो पैन कार्ड की वज़ह से। स्मृति ईरानी पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यूं नहीं हुई? देश की जनता जानना चाहती। – प्रो. इलाहाबादी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सिंहासन चौहान

    November 20, 2025 at 12:48 am

    अभी ये दोनों पैन कार्ड इनकम टैक्स में एक्टिव नहीं दिखा रहा है, पहले कभी ज़ब ये मामला मीडिया में तूल पकड़ा होगा तो पैन कार्ड सरेंडर कर दिए होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन