Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर बार बार क्यों लग जा रही आग!

एक महीना नहीं बीता कि आजमगढ़ एयरपोर्ट पर आग लग गई और कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट यानि कि गुणवत्ता से काम नहीं हुआ यानि की भ्रष्टाचार!

आजमगढ़/लखनऊ 15 अप्रैल 2024. आजमगढ़ एयरपोर्ट पर आग लगने पर सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव यादव ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की. जिस एयरपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एयरपोर्ट नहीं.. कैंटीन लग रहा है’ बोला था उसको चंद दिनों में चुनावों को देखते हुए उद्घाटन करवा दिया गया. यह यात्रियों की जिंदगी से जुड़ा गंभीर मसला है. इस एयरपोर्ट के बारे में भाजपा संसद दिनेश लाल निरहुआ तक कह चुके हैं कि कोई कंपनी आजमगढ़ नहीं आना चाहती. उड़ान नहीं हो सकती.

किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट में शनिवार को जिस तरह से आग लगी कि एटीसी सर्वर रूम जलकर खाक हो गया यह नागरिकों के जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है. एक महीने पहले 10 मार्च को अफरा-तफरी में किसानों की खड़ी फसलें रौदकर प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया. एक महीना नहीं बीता कि आग लग गई और कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट यानि कि गुणवत्ता से काम नहीं हुआ यानि की भ्रष्टाचार.

राजीव यादव ने कहा कि अखबारी खबरों के अनुसार तीन हजार रुपये के करीब आजमगढ़ से लखनऊ का किराया वाले 19 सीटर विमान से कभी छह तो कभी दस यात्रियों ने ही यात्रा की. हमने पहले भी कहा था कि जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, नेशनल हाई वे और ट्रेन से कम समय में आसान और सस्ती यात्रा हो सकती है तो क्यों कोई महगी यात्रा करेगा.

शासन-प्रशासन के जो लोग कहते थे कि आजमगढ़ से बहुत से यात्री जाएंगे उनसे जवाब तलब करना चाहिए जिन्होंने घाटे की इस परियोजना को बनाया. उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए कि किसी लाभ के लिए तो इस परियोजना को नहीं बनाया गया. क्योंकि प्राईवेट कंपनी के विमान के जरिए यात्रा हो रही है. जब कभी भी विमान फुल होकर नहीं उड़ान भरा तो स्पष्ट है कि उड़ान घाटे का सौदा है.

आखिर कोई कंपनी घाटे का सौदा क्यों कर रही है. इलेक्ट्रोरल बांड के दौर में यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला हो सकता है. आम जन में यह बात है कि भाजपा के लोग और सरकार के लोग ही यात्रा कर रहे हैं. हफ्ते में दो दिन उड़ान भरने वाला हवाई अड्डा चुनाव के बाद बंद हो जाएगा. यह चुनावी झुनझुना मात्र भर है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन