Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फिल्मी सितारों के चहेते फोटोग्राफर बी के तांबे का निधन, जूते पॉलिश करने से बॉलीवुड तक सफर, तस्वीरें देखें

शहूर प्रेस फोटोग्राफर बी.के. तांबे उर्फ बाबूराव कानू तांबे से जुड़ी बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही हैं। बी.के. तांबे का 21 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।

उनका निधन संक्षिप्त बीमारी के चलते हुआ हैं। लेंस के पीछे एक विश्वसनीय नाम बी.के. तांबे ने दशकों तक बॉलीवुड की आत्मा को कैद किया. साल 2014 में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार दिया गया था। वे न केवल एक फोटोग्राफर थे, बल्कि सिनेमाई इतिहास के साक्षी भी थे।

उनका निधन भायंदर में हुआ। बी. के. ताम्बे ने बचपन में मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों के जूते तक पॉलिश किये थे। बाद में होटलों में ग्राहकों के लिए चाय ले जाते थे। ये खुलासा खुद उन्होंने मायापुरी पत्रिका को दिये इंटरव्यू में किया था।

ताम्बे कई सितारों के काफी करीब थे जिनमे देवानंद, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान जैसे स्टार्स शामिल हैं. उनके निधन पर फिल्म पत्रकारों की संस्था चेंबर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट ने गहरा दुख जताया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन