Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बड़ी ख़बर : माफी-माफी कर रहे रामदेव की सुप्रीम कोर्ट में फिर लगी क्लास!

सुप्रीम कोर्ट में आज भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव की तारीख थी. बताया जा रहा है अदालत में न सिर्फ बाबा की माफी अस्वीकार हुई बल्कि उनकी जमकर क्लास भी लगाई गई है.

रामदेव को सहयोगी बालकृष्ण समेत 23 अप्रैल को अदालत में फिर से पेश होना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को एक हफ्ते का और समय दिया है.

बता दें कि मामला भ्रामक विज्ञापनों और कोरोना के इलाज के भ्रामक दावों संबंधी, पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ अवमानन से जुड़ा है.

कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली ने रामदेव से पूछा कि जो कुछ आपने किया है, क्या उसके लिए आपको माफी दें. इस पर रामदेव ने कहा कि मैं इतना कहना चाहूंगा कि जो भी हमसे भूल हुई उसके लिए हमने बिना शर्त माफी मांगी है. जिस पर अदालत ने कहा कि लेकिन आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विज्ञापन भी दिए. 

अदालत ने कहा कि आपने क्या सोचा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आपने एडवरटाइजिंग छापा और भाषण दिया, महर्षि चरक के समय से आयुर्वेद चल रहा है. अपनी पद्धति के लिए दूसरे की पद्दति को रद्द करने की बात क्यों कही. इस पर रामदेव ने कहा कि हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है. हमने 5000 से ज्यादा रिसर्च किए. आयुर्वेद में हमने मेडिसिन के स्तर पर रिसर्च की है.

इस पर जज ने कहा कि हम आपके रवैए की बात कर रहे हैं. आपको इसलिए बुलाया है कि आपने हमारे आदेश की अवहेलना की है और आपने दूसरी दवा को खराब बताया. लाइलाज बीमीरियों की दवा की पब्लिसिटी वर्जित है. जिस पर रामदेव ने कहा कि हमें ये नहीं कहना चाहिए था, आगे से ध्यान रखेंगे. कोर्ट ने कहा कि आपने गैर जिम्मेदाराना हरकत की है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव से पूछा कि क्या मामले में कुछ अतिरिक्त दाखिल किया गया, आपने कहा था कि कुछ और भी दाखिल करना चाहते हैं. इस पर रामदेव के वकील ने कहा कि अभी कुछ फाइल नहीं किया है, लेकिन हम सार्वजनिक माफी मांगना चाहते हैं. हमने कहा था कि हमारे पास मेडिसिन का विकल्प है. अगली सुनवाई 23 को टॉप पर रखा गया मामला.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन