Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

एशियन न्यूज़ एमपी-सीजी का बदल गया पता ठिकाना!

सुभाष मिश्रा-

त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश का सैटेलाइट चैनल एशियन न्यूज़ का पता ठिकाना बदलकर अब हर्षित कारपोरेट बिल्डिंग आमानाका हो गया है। पुरानी और नई टीम के साथ मिलकर एक बार फिर से हम जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए अग्रसर हैं। चैनल के प्रधान संपादक के रूप में मेरी भूमिका यथावत है।

अब चैनल का संचालन राधाकृष्ण मल्टी मीडिया के द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को पूरे छत्तीसगढ़ से ज़िला संवाददाता आये, चैनल की ID जिसे नया स्वरूप दिया गया वे ले गये साथ ही स्मृति चिन्ह, नये साल का कैलेंडर। कंपनी के CMD सुबोध सिंघानिया ने उन्हें भविष्य की योजना, चैनल के विस्तार की जानकारी दी।

मैनेजिंग एडिटर आशीष तिवारी ने नये परिसर, नये वातावरण और नई अपेक्षाओं से अवगत कराया। फिलवक्त तो यही कह सकता हूँ…

“इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या”

दैनिक समाचार पत्र आज की जनधारा, न्यूज़ चैनल टीवी27, जनधारा 24×7 डिजीटल और नाटकों की प्रस्तुति का “जनमंच“ यथावत HIG 27 सड्डू से संचालित हो रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन