Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भयानक बढ़ रहे हैं दाम, मोदी सरकार बेहोश! देखें ताज़ा हाल

शीतल पी सिंह-

पेट्रोल/डीजल… आज फिर अस्सी पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े। विधानसभा चुनाव के बाद बीते नौ दिनों में कुल करीब साढ़े छः रुपए बढ़ चुके हैं।

कल केजरीवाल के घर पर हमले के जरिए इस बढ़त पर बहस टाली गई थी और इसके पहले कश्मीर फाइल्स के जरिए। वैसे ताली थाली पीटने वाले समाज को कोई फ़र्क पड़ना मुश्किल है!

सलीम अख़्तर सिद्दीक़ी-

तुझ्ने न झुकना है, न रुकना है। तू रुक गया तो देश का विकास रुक जाएगा। 80 करोड़ लोगों का मुफ्त 5 किलो अनाज मारा जाएगा। तेरा ऊपर जाना आन बान शान की निशानी है। देशभक्ति दिखाने का रास्ता है। जो तेरे रुकने झुकने की कामना करता है, वह देशभक्त नहीं है। इसी शान से आगे जाते रहना। हम जल्दी ही ताली थाली बजाकर तुम्हारा स्वागत करेंगे। इस देश पर तुमने बहुत बड़ा एहसान किया है। सभी देशभक्तों की तरफ से आपको नमन।

लोग वाहियात बातें करने लगे हैं। कभी कहते हैं लोहा महंगा हो गया, कभी सीमेंट के महंगा होने का रोना रोते हैं। अब नया रोना शुरू किया है, सैनेटरी का सामान महंगा हो गया, पीवीसी पाइप महंगा हो गया, बिजली की वायरिंग महंगी हो गई। ये रोज़ का रोना बंद किया जाए। तुम लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा न अगले 6 महीने तक? चिंता न करो, 6-6 महीने करके इसे 2024 तक ले जाएंगे। 80 करोड़ गरीब तो बिल्कुल मुतमईन रहें। 2024 तक वे भूख से नहीं मरेंगे। सबसे अच्छी बात तो बताना ही भूल गया-आज भी विकास हुआ है। पेट्रोल डीजल पर पैसे बढ़ाए गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन