Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जमीन के एक टुकड़े के लिए पत्रकार के साथ फिल्मी साजिश, पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

लिया के थाना उभांव क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर में जमीन के एक छोटे से टुकड़े के खातिर पत्रकार पर फर्जी मुकदमा कराए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पत्रकार की पत्नी ने पुलिस उप-अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.

मामले में बताया जा रहा है कि बलिया के बेल्थरा रोड निवासी विजय मद्धेशिया (पत्रकार, दैनिक जागरण) और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता के खिलाफ थाना उभांव में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस फर्जी मुकदमे के बाद नगर व क्षेत्रवासियों में जबर्दस्त नाराजगी व आक्रोश व्याप्त होने की बात कही जा रही है.

दरअसल विजय मद्धेशिया को दवा मंडी में नगर पंचायत द्वारा 8 बाई 14 फुट का एक जमीन का टुकड़ा आवंटित हुआ था. 17 मई को विजय ने इस पर कुछ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया. पूरे विवाद की जड़ यही छोटा सा जमीन का एक टुकड़ा है.

विजय के पड़ोसी राहुत कुमार गोंड, मो जमशेद, फजील अहमद, और प्रवीण नारायण गुप्ता ने निर्माण पर आपत्ति जताई. 17 मई को निर्माण कराते समय प्रवीण नारायण के बहकाने पर राहुल गोंड ने विरोध किया. इसके बाद प्रकरण को पॉलिटिकल हवा देते हुए प्रवीण नारायण गुप्ता ने 18 मई को विजय को थाना उंभाव पर धमकी दी. इसी बीच राहुल कुमार गोंड पर फिल्मी तरीके से हमला हो गया. जिसका आरोप विजय मद्धेशिया पर लगाया गया.

इसी बात को आधार बनाते हुए विरोधी पक्ष ने एक साजिश के तहत विजय मद्धेशिया व पूर्व नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश गुप्ता, व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या- 163/2024 के तहत 307 व 506 की धाराओं में एफआईआर पंजीकृत करवा दिया गया.

कुल मिलाकर इस मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ किसी फिल्म के सीन की तरह साजिश की जा रही है. खुद के उपर हमला करवाकर पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है. पीड़ित पत्रकार की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में निष्पक्ष जांच करने तथा साजिशकर्ताओं से जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है. पत्रकार का पूरा परिवार डर और भय के साये में जी रहा है.

नीचे देखें पत्रकार की पत्नी द्वारा पुलिस को दिया गया पत्र और एफआईआर की कॉपी...

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन