Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बाँदा प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश निगम उर्फ दद्दा के खिलाफ महिला ने लिखाया मुकदमा

बाँदा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश निगम उर्फ दद्दा पर थाना सिविल लाइन्स में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. मुकदमा एक महिला को पीटने, छेड़छाड़ कर लूट लेने की धाराओं में कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है.

आरोप है कि कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने दिनेश निगम के खिलाफ 156(3) की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद उसने 6 अगस्त 2023 को बार काउंसिल में भी शिकायत भेजी थी. महिला का कहना है कि दद्दा ऐंठन में उससे मुकदमा वापस लेने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था.

महिला बार काउंसिल में अपना बयान दर्ज कराने जा रही थी तो दिनेश निगम उर्फ दद्दा ने बस में उसके साथ न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि उसे पीटा और गले की माला व पर्स में पड़े 2800 रुपये भी छीन लिए. दद्दा ने सरेराह उसके साथ भयंकर गाली-गलौज भी की.

महिला की शिकायत पर बाँदा पुलिस के थाना सिविल लाइन्स में दद्दा के खिलाफ मुकदमा संख्या- 185/2024 की धारा 3(2)(v), 392, 354, 506 व 523 की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है.

नीचे देखें मुकदमे की पत्रावली….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन