नई दिल्ली/दुबई। वरिष्ठ पत्रकार Barkha Dutt इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना कर रही हैं। मामला दुबई से उनके एक वीडियो को लेकर है, जिसमें वह एक ऊंची इमारत में स्टूल पर खड़े होकर रिपोर्टिंग करती नजर आती हैं और इसे “वॉर ज़ोन” जैसा बताते हुए प्रस्तुत करती हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। खासकर दुबई के कुछ यूजर्स ने इस प्रस्तुति को “सनसनीखेज” और “फर्जी बहादुरी दिखाने की कोशिश” बताया है।
आलोचकों का कहना है कि जिस जगह को वीडियो में “खतरनाक” या “युद्ध जैसे हालात” वाला दिखाया गया, वहां वास्तव में सामान्य स्थिति थी। ऐसे में इस तरह की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की अतिरंजित प्रस्तुति से न सिर्फ दर्शकों को भ्रमित किया जाता है, बल्कि वास्तविक संघर्ष क्षेत्रों की गंभीरता भी कम होती है।
हालांकि, इस विवाद पर अभी तक Barkha Dutt की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह घटना एक बार फिर उस बहस को सामने ले आई है कि डिजिटल दौर में तेजी से ध्यान खींचने की होड़ में क्या पत्रकारिता में “ड्रामेटाइजेशन” की सीमा पार हो रही है।
Barkha Dutt being brutally trolled on Instagram for standing on a stool in a high rise building in Dubai and calling it a ‘war zone’. Dubai citizens are calling her out for sensationalism and creating fake bravado. -मिनी नायर, पत्रकार

इंस्टाग्राम पोस्ट में Barkha Dutt ने लिखा:
“मैंने दुबई से अपनी पहली लाइव ब्रॉडकास्ट को इम्प्रोवाइज़ किया — जैसा कि हर एंकर जानता है कि तनावपूर्ण ग्राउंड सिचुएशन में फील्ड में इस तरह के अस्थायी स्टूडियो बनाने पड़ते हैं और इसमें लंबे समय तक नंगे पैर खड़े रहना, गर्मी और दबाव से जूझना शामिल होता है।
लाइव शो के दौरान हमें फोन पर एक इमरजेंसी अलर्ट मिला कि शेल्टर में जाएं, क्योंकि UAE ईरान की संभावित मिसाइल धमकी का सामना कर रहा था। हमने अपने पीछे धमाकों की आवाज भी सुनी। यह एयर डिफेंस द्वारा ड्रोन या मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की आवाज थी।
कुछ ही मिनटों में ‘ऑल क्लियर’ अलर्ट मिल गया और हम सामान्य काम पर लौट आए। UAE ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं—17 मार्च को एक ही दिन में 10 बैलिस्टिक मिसाइलों और 45 UAVs से निपटा गया।”


