रांची | रांची यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के लिए डायरेक्टर बसंत कुमार झा का चयन किया गया है. मास कम्युनिकेशन के अलावा स्कूल ऑफ लीगल स्टडी के लिए मयंक मिश्रा और स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडी के लिए श्याम कृष्ण सिंह का चयन हुआ है. उक्त तीनों पदों के लिए इंटरव्यू में 16 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिनमें से इन तीन लोगों का चयन हुआ है.
बताते चलें कि स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर डॉ वीके सिन्हा का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया था, जिसेक बाद यह पद रिक्त चल रहा था. अब बसंत कुमार झा के रूप में नए डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है.
मूलरूप से दरभंगा के रहने वाले बसंत झा इस नियुक्ति से पहले बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और राजेंद्रा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बतौर फैकल्टी मेंबर कार्यरत रह चुके हैं.
पत्रकारिता में योगदान
2009 में दैनिक जागरण से ब्यूरो चीफ के तौर पर जुड़े. इसके बाद दैनिक भास्कर में विशेष संवाददाता से लेकर रेजीडेंट एडिटर तक का सफर तय किया. भास्कर के बाद लाइव इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर रहे और फिर पूरे तौर पर टीचिंग के प्रोफेशन से जुड़ गए.
अमीश राय-

स्वागत करिए रांची यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश के नए डायरेक्टर और हमारे पहले संपादक जी बसंत झा सर का. बसंत सर को इस नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे ज्यादा आनंद उन आने वाले पत्रकारों के लिए हो रहा है जो इनकी सोहबत में निखरेंगे. जिन्हें पत्रकारिता का शायद अब एहसास होगा जो बेहद कम हो रही है.
आम इंसान की जिंदगी को बदलने वाली पत्रकारिता का, माफिया गुंडई के खिलाफ ताल ठोक पांव अड़ा देने वाली पत्रकारिता का, सत्ता की ताकत से अंधे नेताओं को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का. खबर को सबसे पहले समझ लेने की पत्रकारिता का भी.
यह नई उपलब्धि पुराने ढंग का सेलिब्रेशन मांग रही है. निश्चित ही अब रांची में एक भव्य जुटान होगा. ये नए साल का एक खुशियों से भरा संदेश है जो इशारा कर रहा है कि ये साल शानदार होने जा रहा है. बहुत मुबारक हो सर.



