Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस राष्ट्रीय दैनिक के संपादकीय में आई लात-जूता की नौबत का स्टॉफ ने आधा घंटे मजा लिया!

बेसहारा हो चुके एक दैनिक अखबार की यूनिट में शनिवार शाम करीब 7 बजे एडिटोरियल हेड और राजनीतिक संपादक तथा समाचार संपादक के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब एडिटोरियल हेड ने राजनीतिक संपादक व समाचार संपादक को विशेष कक्ष से हटाकर एडिटोरियल स्थित क्यास्क में बैठेने का आदेश जारी कर दिया।

इसके साथ ही एक कार्टूनिस्ट का भी सीट बदल दी गई। इस आदेश को लेकर समाचार संपादक और राजनीतिक संपादक, एडिटोरियल हेड पर भड़क गए। राजनीतिक संपादक और समाचार संपादक का कहना था कि किसी को भी एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर बैठाने के पहले (सीट परिवर्तित करने के पहले) कॉन्फिडेंस में लिया जाना चाहिए। साथ ही यह अधिकार यूनिट हेड का है, न कि एडिटोरियल हेड का कि वह बेवजह जिसे चाहे उसे इधर-उधर हटा कर कहीं भी बैठा दें।

इस पर एडिटोरियल हेड ने पलटकर जवाब दिया कि यह उनका अधिकार है और वह जैसे और जहां चाहेंगे उसे, वहां बैठायेंगे। आप लोगों को जहां, कहा जा रहा है.. उसी स्थान पर बैठना ही होगा। एडिटोरियल का कोई भी व्यक्ति कहां बैठेगा, यह अधिकार पूरी तरह से संपादक का होता है।

इस पर समाचार संपादक भड़क गये। उन्होंने कहा आप कोई संपादक नहीं है। ‌आप केवल एडिटोरियल हेड है। पहले संपादक बन जाइए और प्रिंट लाइन में नाम आ जाए तब फिर बात करिए। रही बात वरिष्ठता की तो मैं आपसे ज्यादा सैलरी पाता हूं। यदि आप अपने को संपादक मान बैठे हैं तो यह समझ लीजिए कि आपको कुछ नहीं आता। अपने जीवन में मैंने पहली बार ऐसा एडिटोरियल हेड (संपादक) देखा, जिसे कुछ भी नहीं आता और उसके ऊल जलूल निर्णयों के कारण आए दिन हम लोगों को कटघरे में खड़ा होकर जवाब देना पड़ता हैं।

बेसहारा अखबार के संपादकीय विभाग में शनिवार देर शाम करीब आधे घंटे तक चले इस एंटरटेनमेंट पूर्ण हंगामे के कारण पूरा संपादकीय विभाग तमाशबीन बना रहा और संपादकीय विभाग का कार्य लगभग आधे घंटे तक ठप रहा। हंगामे के बीच पूरा संपादकीय विभाग मजे लेकर वरिष्ठों के बीच हो रहे आरोप-प्रत्यारोप का मजे लेकर तमाशा देखता रहा।

शुक्र मनाइये जो शनिवार को.. मारपीट होते-होते बची। इस सीट बदलाव में कार्टूनिस्ट भी प्रभावित हुआ। वह भी राजनीतिक संपादक व समाचार संपादक के साथ ही एडिटोरियल हेड से भिड़ पड़े और दोनों तरफ से भद्दे-भद्दे अमर्यादित कमेंट सार्वजनिक रूप से किए गए। पूरा एडिटोरियल आज आधे घंटे तक फुल एंटरटेनमेंट हुआ।

भड़ास के पास Leak होकर पहुंची, एक बेसहारा हो चुके हिंदी दैनिक अखबार में पिछले सप्ताह आई जूतम-पैजार की नौबत की सूचना पर आधारित…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन