Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भड़ास में छपकर नप गईं गाजीपुर ARTO सौम्या पांडेय, हुई ये बड़ी कार्रवाई!

सुजीत सिंह प्रिंस-

गाजीपुर | उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तैनात एआरटीओ सौम्या पांडेय को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, क्योंकि सौम्या पांडेय के भ्रष्टाचार का आतंक जग जाहिर हो गया था।

बता दें कि सौम्या पांडेय के भ्रष्टाचार से तमाम गाड़ी मालिक आजिज आ चुके थे। उन्हें लेकर कई बार शिकायतें तक हो चुकी थीं। यहां तक की हर महीने दुगनी रकम लेने के लिए गाड़ी मालिकों को परेशान करना, सही कागजात होने पर भी उनकी गाड़ियों को सीज करना सौम्या पांडेय के लिए आम बात बन चुकी थी।

मैडम का ड्राईवर सतेन्द्र यादव भी उनकी इस वसूली में इनका भरपुर साथ देता था। ड्राइवर खाली ट्रकों को खुद चलाकर किसी सुनसान जगह ले जाकर खड़ाकर वसूली का खेला शुरु करता था और मैडम अपनी गाड़ी में बैठकर सब देखती रहती थी।

जिन ट्रकों के ड्राइवर व मालिक वसूली का विरोध करते थे। ड्राइवर सतेन्द्र यादव उनके ट्रकों का एक्सेल खोलकर एआरटीओ आफिस में लाकर रख देता था।

भड़ास4मीडिया में एआरटीओ सौम्या पांडेय के भ्रष्टाचार की खबरें छपने के बाद लखनऊ तक के अधिकारी सख्त हुए। उसके बाद इनके खिलाफ और भी भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई।

इन सब शिकायतों की जांच शासन स्तर से हुई। जिसमें मैडम द्वारा खुद और अपने प्राइवेट ड्राइवर से धमकी दिलाकर अवैध वसूली करने सम्बंधी शिकायतें भी शामिल थीं।

सूत्रों की माने तो मैडम के खिलाफ वाहन के सभी कागजात सही होने पर भी नियम विरुद्ध तरीके से चालान करने एंव धन उगाही करने इत्यादि के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये हैं। पांडेय को 1999 के नियम-7 के अंतर्गत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए मुख्यालय से अटैच किया गया है।

बताया जा रहा है कि सौम्या पांडेय पर अनुशासनिक कार्यवाही के लिए उप परिवहन आयुक्त मेरठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, उन्हें मामले की जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर शासन को भेजना है।

सौम्या पांडेय को लेकर भड़ास में प्रकाशित कुछ खुलासे नीचे पढ़ें…

गाजीपुर ARTO सौम्या पांडेय का कारनामा वीडियो में हुआ क़ैद! देखें

चालकों से पैसा न मिलने पर ARTO सौम्या पांडेय की टीम ट्रकों के एक्सेल व सेल्फ खोलकर ले गई, देखें वीडियो

परिवहन मंत्री ने पकड़े ओवरलोड और बिना नंबर के ट्रक, गाजीपुर ARTO सौम्या पांडेय के खिलाफ जांच के आदेश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Droid King

    November 4, 2024 at 11:21 pm

    ऐसे लोगो को घर भेज देना चाहिए नोकरी नही मिलता है तो सरकार को दोस देते है मिल जाता हैं तो भृस्टाचार मे लिप्त हो जाते है इनके सम्पति कि भी जाच होनी चाहिए

  2. Uday Bhan Singh

    November 5, 2024 at 7:42 am

    ये कैसी कार्यवाही की गई है ऐसे लोगों को सिधे निलंबित कर दिया जाना चाहिए
    ऐसे लोग जहाँ भी रहेंगे जनता का शोषण ही करेंगे इनकी नज़र में जनता एक शिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन