Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आउटपुट हेड रामबाबू गौतम पर सत्ता को खुश करने के लिए भारत समाचार चैनल ने ही दर्ज करा दिया मुकदमा

भारत समाचार के आउटपुट हेड रामबाबू गौतम पर सत्ता को खुश करने के लिए भारत समाचार चैनल द्वारा ही मुकदमा दर्ज कराये जाने की सूचना है. मुकदमा कोतवाली हजरतगंज में लिखाया गया है. बता दें कि रामबाबू गौतम पिछले पांच वर्षों से भारत समाचार में बतौर आउटपुट हेड कार्य कर रहे थे.

बीते दिनों एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये कुछ वीडियोज को लेकर उन्हें चैनल से सस्पेंड कर दिया गया था. जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिली है.

कोतवाली हजरतगंज के एक दरोगा, इरफान अहमद द्वारा रामबाबू गौतम को फोन कर इसकी जानकारी दी गई. इसका ऑडियो भी सामने आया है जिसमें दरोगा इरफान पत्रकार रामबाबू को मुकदमा दर्ज होने की बात बता रहे हैं. धारा पूछने पर इरफान बताते हैं कि, ’66 it act और 504 IPC के तहत FIR दर्ज हुआ है. जो भारत समाचार के संवाददाता संजय सिंह चौहान की तरफ से दर्ज कराया गया है.’

रामबाबू की तरफ से आरोप पूछने पर इरफान कहते हैं कि, ‘प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के खिलाफ जंगलराज जैसे शब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाया गया है. जिस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.’

नीचे सुनें बातचीत का ऑडियो

सम्बंधित खबर.. भारत समाचार के आउटपुट हेड ने लगाया सत्ता की आलोचना पर चैनल से हटाने का आरोप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन