Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार के आउटपुट हेड ने लगाया सत्ता की आलोचना पर चैनल से हटाने का आरोप

यूपी की राजधानी लखनऊ से प्रसारित न्यूज़ चैनल भारत समाचार से सूचना है कि यहां बतौर आउटपुट हेड सेवा दे रहे रामबाबू गौतम को हटा दिया गया है. बताया जा रहा कि रामबाबू ने एक पोर्टल पर हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों में चुनावों का विश्लेषण किया था जिसे लेकर चैनल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया.

बकौल रामबाबू, जिस तरह से बीजेपी ने शिवराज सिंह को साइडलाइन किया, इसे लेकर उन्होंने आफिस के बाद घर आकर वीडियो बनाया और यूट्यूब चैनल पर डाल दिया. ये वीडियो बहुत ज्यादा चली. जिसके बाद इंडिया गठबंधन, ओपी राजभर और केशव प्रसाद मौर्या के दिल्ली दौरे को लेकर भी रामबाबू ने कई एक आलोचनात्मक वीडियो बनाए और अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिये.

रामबाबू के अनुसार उनके वीडियो इतने पॉपुलर हुए की चैनल महज 20 दिन में ही मोनेटाइज हो गया. यहां तक की बीते 20 दिनों में ही उनके वीडियो पर करीब एक लाख से ज्यादा दर्शक विजिट कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को आफिस से जब रात 10 बजे घर पहुंचे तो भारत समाचार के एचआर मैनेजर का फोन आया कि, ‘प्रबंधन की तरफ से आपके उपर अनिश्चित कालीन प्रतिबंध लगाया जाता है.’

संस्थान ने अपने आउटपुट हेड का पक्ष सुने बिना ही रात में एचआर से फोन कराकर उन्हें सस्पेंड कर दिया. रामबाबू कहते हैं कि, ‘वापसी की भी संभवना नहीं है क्योंकि कई शर्तों को जबरन थोपा जा रहा है. शर्त रखी जा रही है कि आप सोशल मीडिया पर कुछ लिखेंगे नहीं, क्योंकि इससे सरकार में गलत संदेश जाता है.’

रामबाबू गौतम बीते पांच सालों से भारत समाचार में कार्यरत हैं. उनका कहना है कि संस्थान की तरफ से इस तरह का फरमान सुनकर उन्हें काफी धक्का लगा है. उनका आरोप है कि चैनल ने महज सत्ताधारी भाजपा की आलोचना करने के चलते उन्हें हटाया है.

इस मसले पर भारत समाचार के एचआर राम बरन ने कहा कि, ‘इस तरह की कोई बात नहीं है, वे दो तीन दिन से आ नहीं रहे हैं. बाकी आप प्रबंधन से बात कर लीजिए.’ इससे ज्यादा उनकी तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी जा सकी.

इस Link पर देखें रामबाबू का वीडियो- लखनऊ वाले निराश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. SAHAB DEEN YADAV

    December 23, 2023 at 4:09 pm

    सस्ती लोकप्रियता पाने का अच्छा तरीका है…..आप किसी चैनल में जब काम कर रहे हैं और आप एक जिम्मेदार पद पर बैठे हैं तो आप चैनल के समांतर खुद का चैनल कैसे चला सकते हैं….या तो किसी चैनल में काम करिए या खुद का चैनल चलाइए….जब चैनल का एंप्लाई अनैतिक कार्य करेगा तो जाहिर सी बात है प्रबंधन उसके खिलाफ एक्शन लेगा फिर वो भारत समाचार हो या कोई भी अन्य चैनल हो।

    ये तो सस्ती लोकप्रियता हांसिल करने का अच्छा तरीका है….अब अपना चैनल बनाया है तो कुछ नया करके उसकी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए करना होगा…..ये साहब चैनल को बदनाम करके अपने चैनल को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और कुछ नहीं….

  2. DON no. 1

    December 23, 2023 at 4:15 pm

    सही किया भारत समाचार ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन