Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार ने टुंडला डीएम तहसीलदार विवाद मामले पर अपना ट्वीट डिलीट किया!

फिरोजाबाद। टुंडला की तहसीलदार राखी शर्मा से जुड़े विवाद में अब मीडिया की भूमिका भी चर्चा में आ गई है। ‘भारत समाचार’ के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से किया गया एक ट्वीट कुछ ही समय बाद डिलीट कर दिया गया, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

डिलीट किए गए पोस्ट में दावा किया गया था कि तहसीलदार राखी शर्मा ने देर रात अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, बाद में यह ट्वीट हटा लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित चैनल के रिपोर्टर को रात करीब 10 बजे बयान (बाइट) देने के लिए बुलाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या जल्दबाजी में खबर प्रसारित की गई या फिर किसी दबाव में पोस्ट हटाया गया।

मामले को लेकर अभी तक ‘भारत समाचार’ की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वहीं, तहसीलदार और जिला प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच इस तरह के घटनाक्रम ने मीडिया की विश्वसनीयता और खबरों की पुष्टि को लेकर बहस तेज कर दी है।

प्रकरण से संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन