Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर डिजिटल बाराबंकी : रामनगर तहसील प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को हटाया गया, आरोपों की लंबी फेहरिस्त

बाराबंकी। दैनिक भास्कर ऐप के बाराबंकी जिला प्रभारी सरफराज अली सिद्दीकी द्वारा रामनगर तहसील प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई महेंद्र सिंह द्वारा एक ही खबर को दो बार प्रसारित करने की शिकायत करने के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र प्रताप ने जिला प्रभारी और रामनगर ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। वहीं, कई तहसील एवं ब्लॉक प्रभारी पहले ही जिला प्रभारी पर खबरों में पक्षपात, चाटुकारिता को बढ़ावा देने और मनमानी करने के आरोप लगा चुके हैं।

स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि महेंद्र प्रताप सिंह को हटाने का असल कारण उनका स्वतंत्र रिपोर्टिंग करना और जिला प्रभारी को खबर न भेजना था। हटाए जाने के तुरंत बाद कृष्ण कुमार शुक्ला को रामनगर का तहसील प्रभारी बना दिया गया, जिन पर पहले से ही जिला प्रभारी से मिलीभगत के आरोप हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में लोधेश्वर मंदिर प्रकरण की रिपोर्टिंग को लेकर भी दैनिक भास्कर की काफी आलोचना हुई थी, जिसमें जिला प्रभारी पर तथ्य तोड़-मरोड़ कर दलित उत्पीड़न का एंगल गढ़ने का आरोप लगा था।

स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि यदि इसी तरह से शिकायतों को अनदेखा किया गया तो जिले में संस्थान की साख को गंभीर नुकसान हो सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन