Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पुलिस अधीक्षक खाकी के दागियों को हटाने में लगा, भास्कर का फोटो रिपोर्टर बचाने में जुटा

राजस्थान के सरहदी व संवेदनशील जिले बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला आमजन में पुलिस की छवि को सुधारने के लिए खाकी पर सवाल उठते ही उस पर कड़ी कार्रवाही कर रहे हैं, लेकिन दैनिक भास्कर का फोटो पत्रकार उनको बचाने के जुगाड़ में लग जाता है. हाल के वाकिये के अनुसार १६ जनवरी को बाड़मेर के एक बड़े व्यापारी के यहाँ शादी में आये मेहमानों के जुआ खेलने की सूचना पर बाड़मेर कोतवाली हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ दबिश देकर ३०-३५ जुआरियों को पकड़ लिया. लेकिन मुक़दमा दर्ज करने की जगह जुआरियों के साथ जब्त राशी जो कि २ लाख से ज्यादा थी, को हड़प लिया और प्रति जुआरी ३ हजार रूपये लेकर छोड़ दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना मीडिया को दी. लेकिन किसी मुख्यधारा के अखबार ने इस खबर को नहीं छापा. सोशल मीडिया में जब यह घटना वायरल हुई व स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर घटना की जानकारी दी तो पुलिस अधीक्षक ने इसकी जाँच आरम्भ कर दी और २ हेड कांस्टेबल व ७ कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया.

दैनिक भास्कर के फोटो पत्रकार नरपत रामावत को जब पता चला कि स्थानीय नागरिकों ने इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है तो इस मामले को दबाने के लिए फोन करने लगा. स्थानीय नागरिकों ने इस सम्बन्ध में संस्करण के संपादक पवन जोशी को कॉल रिकॉर्ड सौंप कर दलाल फोटो पत्रकार के विरुद्ध कार्यवाही करने का निवेदन किया, लेकिन स्थानीय संपादक ने इसको ठन्डे बस्ते में डाल दिया. साथ ही २ हेड कांस्टेबल व ७ कांस्टेबल के निलंबन की इस बड़ी खबर का फॉलोअप तक नहीं छापा.

दैनिक भास्कर के फोटो पत्रकार नरपत रामावत का आडियो सुनने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें >>

पत्रकार सबलसिंह भाटी की रिपोर्ट. संपर्क : 98289669901

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन