Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जहां चुनाव, वहीं ED: तमिलनाडु से बंगाल तक कार्रवाई के पैटर्न पर भास्कर ने दागा सवाल!

चुनावों से पहले ईडी की सक्रियता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट बताती है कि महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड के बाद अब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में भी चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पुरानी फाइलें खोलनी शुरू कर दी हैं। पैटर्न साफ़ दिखता है—जहां चुनाव, वहीं ईडी।

बंगाल में पांच साल पुराने मामले में चुनाव से 2–3 महीने पहले कार्रवाई हो या अन्य राज्यों में ठीक मतदान से पहले छापे और गिरफ्तारियां, यह सिलसिला विपक्षी दलों और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर गंभीर बहस को जन्म दे रहा है।


हिंदी अखबारों में एक दैनिक भास्कर ही है ,जो ऐसी खबरें छाप सकता है . . जागरण जैसे अखबार तो मोदी और योगी की चापलूसी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में लगे ही हैं , बाकी किसी अखबार में भी इस तरह की हेडलाइन के साथ खबर छापने की हिम्मत नहीं.- अजीत अंजुम, वरिष्ठ पत्रकार-यूट्यूबर


राजेश साहू-

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बढ़ती सक्रियता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ED का काम आर्थिक अपराधों की जांच करना, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक लगाना है, लेकिन कई बार उसकी कार्रवाई की टाइमिंग सवालों के घेरे में आ जाती है।

ताजा मामला कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी का है, जिसमें सीएम ममता बनर्जी और ED आमने-सामने है। बंगाल में इस साल मई से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं।

इससे पहले, 4 साल में 3 राज्यों (झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र) में ऐसा हो चुका है, जब ED ने पुराने मामलों में चुनाव से कुछ समय पहले बड़ी कार्रवाई की।

इस साल बंगाल समेत तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के साथ इन राज्यों में ED ने पुराने मामलों की फाइलें खोलना शुरू कर दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन