Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के सरकुलेशन मैनेजर ने अखबार विक्रेताओं व एजेंटों से की गुंडई, देखें वीडियो

राजस्थान के कोटा से खबर है कि न्यूज़ पेपर एसोसिएशन की बैठक के बाद जब अखबार विक्रेता व एजेंट ज्ञापन देने दैनिक भास्कर आफिस पहुंचे तो सरकुलेशन मैनेजर ने उनसे गाली-गलौच व बदतमीजी की.

न्यूज पेपर एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दे तय हुए जिसे अखबार प्रबंधन के संज्ञान में लाया जाना था. जैसे ये कि हाथों हाथ पैसे काउंटर पर मिले, जिसको जितनी कॉपी चाहिए उतनी ही दी जाए, जबरन अलग से कॉपी न दी जाए…

इन सब मांगों का पत्र लेकर अखबार विक्रेता व एजेंट दैनिक भास्कर के कोटा ऑफिस पहुंचे. ऑफिस में सरकुलेश मैनेजर इंसाफ मोहम्मद को सबने लेटर दिया. इस लेटर को इंसाफ ने अरुण गर्ग नामक शख्स को दिया. अरुण गर्ग ने लेटर फाड़ दिया.

इसके बाद अरुण गर्ग और इंसाफ ने एसोसिएशन के गंगा विशन बंसल जी व अन्य एजेंटों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. गालियां दी. धमकाया. अभद्र व्यवहार किया. इससे दुखी होकर अखबार विक्रेताओं व एजेंटों ने अखबार न बांटने का फैसला लिया.

बताया जाता है कि 26 जनवरी को कोटा शहर में करीब बीस हजार दैनिक भास्कर के अखबार नहीं बंटे.

एक एजेंट ने बताया कि गंगा विशन बंसल जी द्वारा ज्ञापन इंसाफ मोहम्मद को दिया जा रहा था. उसी बीच अरुण गर्ग ने ज्ञापन छीन कर फाड़ दिया. सभी एजेंटों ने जब एतराज जताया. इसके बाद भास्कर के लोगों ने एजेंटों से गाली गलौज की.

देखें संबंधित वीडियो-

Dainik Bhaskar ki gundayi

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन