Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपने महिला रिपोर्टर को गाली दिए जाने से नाराज अर्नब गोस्वामी ने विधायक को जमकर हड़काया (देखें वीडियो)

टाइम्स नॉउ की महिला पत्रकार को कर्नाटक के एक बिकाऊ विधायक ने आन कैमरा गाली दे दी. इससे नाराज टाइम्स नॉउ के संपादक अर्नब गोस्वामी ने उस विधायक को ऑन एयर जमकर खरी खोटी सुनाई. 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता अपने 14 विधायकों को लेकर मुम्बई के एक पंच सितारा होटल में डेरा जमाए थी. खबर का पीछा करते टाइम्स नाऊ की रिपोर्टर मेघा भी वहाँ पहुँची. विधायक अशोक खेनी होटल से निकलते हुए कैमरे के दायरे में आ गए.

रिपोर्टर मेघा ने विधायकों की खरीद फरोख्त पर खेनी से सवाल पूछा तो नाराज विधायकजी ने महिला पत्रकार को गरियाना शुरू कर दिया. महिला पत्रकार मेघा ने भी विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई. जानकारी मिलने पर टाइम्स नाऊ के संपादक अर्णब गोस्वामी ने विधायक अशोक खेनी को लाइव चैट पर लिया और माफी मांगने को कहा. विधायक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ. इस पर अर्नब ने विधायक की जमकर क्लास ली.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.youtube.com/watch?v=-aJA0mUUBUs

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन