Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

न मामा की सरकार कोई एक्शन लेगी और न पत्तलकार अपनी दलाली छोड़ेंगे!

सौमित्र रॉय-

आज प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में नविका कुमार के टाइम्स नाउ का एमपी ब्यूरो हेड एक प्राइवेट अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स से पिट गया।

ब्यूरो हेड साहेब की पत्नी और बच्चे कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। बुलडोज़र मामा यानी सीएम के स्टाफ ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

पत्रकार साहेब जब मिलने गए तो सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में गुंडों ने उन्हें कूट दिया।

फिर क्या। पत्रकारों की भीड़ लग गई। पिटे हुए पत्रकार साहेब रो-रोकर बुलडोज़र मामा से दया दृष्टि की अपील करते रहे।

भोपाल का यही वह कथित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल है, जहां से करोड़ों के विज्ञापन और पेड न्यूज़ एमपी के मीडिया को जाते हैं।

अस्पताल के सामने की सड़क इनकी बपौती है, जो अवैध पार्किंग बनी हुई है, लेकिन मजाल कि लोकल मीडिया इस पर सवाल उठाए।

मोदी जी ने आखिर इसी कंपनी को एक पूरा स्टेशन बेच दिया है। नेताओं, अफसरों का पैसा लगा है।

एमपी के पत्तलकारों में इतनी शर्म और ग़ैरत कहां कि सालभर के लिए अस्पताल की ख़बर या विज्ञापनों के बहिष्कार का ही ऐलान कर दें?

न मामा की सरकार कोई एक्शन लेगी और न पत्तलकार अपनी दलाली छोड़ेंगे।

तो रोने से बेहतर है ज़ख्मों पर खुद मरहम लगा लें और भोपाल के गली-मोहल्लों में खुले अस्पताल नामक कसाईखानों पर खबर करें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. अतुल गोयल

    May 4, 2022 at 10:38 am

    इस हस्पताल का नाम तो आप भी इस लेख में नही ही लिख पाए… आखिर क्यों..?

  2. Dilip Singh Sanger

    May 7, 2022 at 11:55 pm

    Good report sir gi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन