Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार में लिप्त कोतवाल का ऑडियो हुआ वायरल, आप भी सुनें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की कवायद में लगी है लेकिन पुलिस प्रशासन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला यूपी के बदायूँ जिले से सामने आया है। यहां तो पुलिस वाले ही अवैध कारोबारियों के राइट हैंड बन गए हैं. बदायूं जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश लापरवाही और भ्रष्टाचार के साक्ष्य सामने आने पर पुलिस कर्मियों को दंडित किये बिना छोड़ते नहीं हैं. इसके बावजूद कुछ पुलिस वाले वर्दी को दागदार बनाने का काम कर रहे हैं. कोतवाल साहब सट्टा बंद कराने की जगह रूपये लेकर स्वयं सट्टा करा रहे हैं. कोतवाल और दलाल के बीच हुई बात का चौंकाने वाला ऑडियो सामने आया है.

ये ऑडियो कस्बा बिसौली का है. बिसौली कोतवाली के प्रभारी राजेश कश्यप और एक आदेश नाम के व्यक्ति के बीच फोन पर हुई बातचीत में कासिम नाम के सटोरिये का जिक्र किया जाता है. आदेश नामक दलाल कोतवाल से कह रहा है कि दस हजार रूपये उसके पास आ गये हैं, बाकी जल्दी दे देगा. साथ ही दलाल यह भी सुझाव दे रहा है कि जिस प्रकार दबाव बनाये हुए हैं, वैसा ही दबाव बनाये रखिये. चीता मोबाईल कई चक्कर लगा रही है, जिससे डर कर अन्य स्थानों से भी रूपये आ जायेंगे.

कोतवाल राजेश कश्यप एक अन्य सटोरिये के बारे में कहते सुनाई दे रहे हैं कि वहां से भी दिलाइये, पहले चालीस हजार आते थे. इस पर दलाल कह रहा है कि पुराना वाला सटोरिया भाग गया, नया वाला 25 हजार से अधिक नहीं देगा. रुपये देने के लिए कोतवाल ने अपने फ़ॉलोअर के दो मोबाईल नंबर भी दलाल को नोट करवाये. साथ ही एक अन्य ऑडियो में राजेश कश्यप दलाल से कह रहे हैं कि वाशिंग मशीन लानी है, जल्दी रूपये दिलाइये. ऑडियो में यह भी बात सामने आई है कि पुलिस के दबाव बनाने पर सटोरिया एक अख़बार के रिपोर्टर के पास भी गया था, लेकिन रिपोर्टर ने सट्टे जैसे धंधे में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट मना कर दिया.

बताया जाता है कि राजेश कश्यप की कारगुजारियों के चलते तेजतर्रार एसएसपी चन्द्रप्रकाश ने राजेश कश्यप से थाने का कार्यभार छीन लिया था, लेकिन एक बड़े जनप्रतिनिधि के दबाव में राजेश कश्यप को बिसौली जैसी बड़ी कोतवाली का प्रभारी बना दिया गया. चूँकि कोतवाल राजनैतिक संरक्षक के चलते बने हैं, इसीलिए तेजतर्रार एसएसपी चन्द्रप्रकाश का डर उन्हें नहीं छू पा रहा है. सुनें आडियो…

बदायूं से अर्पित भारद्वाज की रिपोर्ट. Mo.No. 9627471177, 9627655895

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन