Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार चुनाव में नरेंद्र मोदी ने गर्दा उड़ा दिया – डॉ जगदीश चंद्र

17 नवम्बर की शाम को नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ बिहार चुनाव परिणामों को लेकर “गर्दा उड़ा दिया” शीर्षक से रात 9:00 बजे प्रसारित 1.54 घंटे के एपिसोड में बिहार चुनाव के हर पहलू का विश्लेषण किया है। बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार, चिराग पासवान की स्ट्रेटजी और समीकरणों का शानदार विश्लेषण किया है।

डॉ जगदीश चंद्र ने बिहार चुनाव परिणामों में एनडीए को प्रचण्ड बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री और सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने को पीएम मोदी की सदाशयता बताया है। बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल के स्वरूप और पटना में सरकार के समीकरणों का जिक्र किया है। इसके साथ ही पिछले 27 सालों से सत्ता के केंद्र और नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के survival of the fittest फॉर्मूले को भी समझाया है।

बिहार में नीतीश के उत्तराधिकारी और रिटायरमेंट पर ऑप्शन को लेकर भी संकेत दिए हैं। बिहार चुनाव में महागठबंधन के कोई बड़ा मुद्दा नहीं बना पाने और anti-establishment factor plan नहीं कर पाने को विफलता करार दिया है। बिहार चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग और महिला वोटर के पीएम मोदी की ओर शिफ्टिंग को personality and leadership पर गहरा भरोसा होने का उल्लेख किया है।

दुनिया के सभी नेताओं के बजाय देशभर में कहीं चुनाव होने पर पीएम मोदी के चेहरे पर जीत को lucky और अद्वितीय बताया है। बिहार चुनाव के दौरान पीएम मोदी के शपथ के दिन लौटने के कॉन्फिडेंस और रैलियों और रोडशो में भीड़ को अद्भुत बताया है। इसके साथ बिहार चुनावों में MY Factor के मुस्लिम और यादव के बजाय महिला और यूथ में बदलने और कास्ट फैक्टर को लाभार्थी फैक्टर में बदलने को एक बड़ी सफलता बताया है। बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की असफलता को राजनीतिक पिटाई की संज्ञा दी है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.65 लाख से ज्यादा लोग लाइव पर देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा, साथ ही डॉ. जगदीश चंद्र की कई भविष्यवाणियां भी सच साबित हुई जो कि उन्होंने पिछले जेसी शो के दौरान की थी वह भी काफी वायरल है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा उस भविष्यवाणी की है जिसमें डॉ जगदीश चंद्र ने 16 अक्टूबर को कहा था कि 14 नवंबर को पटना में भगवा फहराएगा, साथ ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में JDU के साथ मिलकर सरकार बनाएगी, शायद इसीलिए जगदीश चंद्र को द मैन ऑफ प्रिडिक्शन भी कहा जाने लगा है।

पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन