Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एबीपी न्यूज़ के सर्वे में सबसे ज़्यादा सीट महागठबंधन को, देखें बाक़ी सर्वे का हाल!

जर्नों मिरर नामक संस्था के एग्जिट पोल को दिखाते हुए एबीपी न्यूज़ ने बताया है कि बिहार में एनडीए को सौ से एक सौ दस सीटें मिल रही हैं और महागठबंधन को एक सौ तीस से एक सौ चालीस।

इसी तरह मिल्लत टाइम्स के एग्जिट पोल में भी आरजेडी कांग्रेस अलायन्स की सरकार बन रही है। देखें सभी एग्जिट पोल!


राजीव तिवारी बाबा-

बिहार चुनाव का इकलौता जमीनी एग्जिट पोल

बिहार चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद तमाम एजेंसियों के सर्वे (एग्जिट पोल) में एनडीए की भारी बहुमत से सरकार बनती नज़र आ रही है। ये सर्वे किस आधार पर होते हैं, कौन-कौन फील्ड में जाता है और किससे पूछते हैं, इसके बारे में पिछले कुछ चुनावों के नतीजे ही स्पष्ट बताते रहे हैं।

बहरहाल बिहार के चुनाव को जमीनी स्तर पर कवर कर रहे वहां के स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के आधार पर जो अनुमान आ रहा है। वह इस प्रकार है। मुलाहिजा फर्माइए…

इंडिया गठबंधन 135 (+5, -5)

एनडीए गठबंधन 100 (+10, -10)

अन्य 8 (+5, -5)

इसमें अलग अलग दलों कुछ इस प्रकार से सीटें मिलने का अनुमान है….

राजद सबसे बड़ी पार्टी रूप में एक बार फिर सामने आएगी और सीटें होंगी 80 (+5, -5)
कांग्रेस करीब 25-30 सीटें,
लेफ्ट करीब 18-20 सीटें,
वीआईपी करीब 5-6 सीटें और आईजीपी एक सीट पा सकती हैं।

जबकि एनडीए खेमे की बात करें तो भाजपा करीब 45 (+5, -5) सीटें, जदयू करीब 55 (+5, -5) सीटें, एलजेपी 5 (+1, -1), हम 4 (+1,-1) और आरएलएम 3 (+1,-1) सीटें पा सकती हैं।

ये स्थानीय पत्रकारों और उन लोगों से बातचीत के आधार पर है जो बिहार चुनाव को ज़मीनी स्तर पर हर तरह से देख समझ रहे थे। बाकी बाल दिवस (14 नवंबर) तक इंतजार करिए। तब तक खुश होने का मौलिक अधिकार सभी को है….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन