Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में पत्रकार को उठा ले गए स्कॉर्पियो सवार, मारपीट कर छीने रुपये

बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब अपराधियों के निशाने पर पत्रकार भी आ गए हैं। ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पत्रकार का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

घटना 21 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:15 बजे की है। पीड़ित पत्रकार सुधीर कुमार खगौल रोड स्थित यशपाल स्वीट्स के पास मौजूद थे, तभी बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो में सवार चार अज्ञात लोगों ने जबरन उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि गाड़ी के अंदर उनके साथ मारपीट की गई, भद्दी गालियां दी गईं और 35 हजार रुपये नकद छीन लिए गए।

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पत्रकारिता छोड़ने का दबाव बनाया। बाद में अपराधी उन्हें बेऊर तेज प्रताप नगर के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर अपहृत पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है।

अपनी शिकायत में सुधीर कुमार ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताया है और वार्ड पार्षद हरेराम सिंह व उनके परिजनों पर संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर स्कॉर्पियो वाहन और आरोपियों की पहचान करने की मांग की है।

मामले की जांच SI दीपक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार में हाल के दिनों में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन