Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी कम से कम सौ सीटें हार रही है!

जितेंद्र कुमार-

प्रशांत किशोर पांडे और योगेन्द्र यादव क्या कह रहे हैं, वे अपनी जबावदेही पर कह रहे हैं (अगर उनकी कोई जबावदेही है तो) लेकिन मेरा मानना है कि बीजेपी कम से कम सौ सीटें हार रही है, मतलब 200 के अगल-बगल में.

जब बीजेपी 200 के करीब होगी तो कांग्रेस खुद ही 125- 150 के बीच पहुंचेगी. इसलिए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी भले ही हो जाए, मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी.

यह मैं पांडे जी की तरह दिली ख्वाहिश से नहीं कह रहा हूं और न ही यादव जी की तरह करेक्ट दिखने के चक्कर में कह रहा हूं. बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश में लगभग महीना भर बिताने और दिल्ली के स्थायी निवासी होने के बाद यह बात कह रहा हूं.

हां, चुनाव आयोग ने पहले तीन दौर में एक करोड़ वोट का जो हेराफेरी किया है, वह किसी न किसी रुप में मेरे आकलन को प्रभावित कर सकता है क्योंकि औसतन हर सीट पर 28-29 हजार वोट की बेईमानी तो दिख ही रही है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन