Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बिहार चुनाव से ठीक पहले धमाका होगा!

सौमित्र रॉय-

बीजेपी के एक बड़े नेता से बात हुई। पता चला कि ट्रंप की लगातार बेइज्जती और भारत की खामोशी से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

उधर, चूना आयोग के बिहार में SIR से भी भीतरी असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी को चिंता है कि कहीं यह चुनाव में भारी न पड़ जाए।

खासकर पार्टी को भितरघात और प्रशांत किशोर से चिंता है। अगर वे 25 से ज्यादा सीटें बटोर लें तो समझो खेल खत्म। ये सीटें नीतीश की पार्टी जेडीयू की होंगी।

पार्टी के भीतर की राजनीति पर पकड़ रखने वाले बीजेपी के नेताओं में इस बात पर बेचैनी है कि सारा खेल पीएमओ लेवल पर चल रहा है।

इसलिए कोई खुलेआम बोल नहीं रहा है, पर भितरखाने में सुगबुगाहट है।

इससे भी बड़ी चिंता यह कि इस बार विपक्ष की झोली में ढेर सारे मुद्दे हैं और उसके तेवर आक्रामक हैं।

बरसात के दौरान बाद सामने आई करप्शन की गंदगी ने डबल इंजन की लूट से जनता को वाकिफ कर दिया है।

नागपुरी पत्रकार मानते हैं कि संघ में भी मौजूदा हालत को लेकर बेचैनी है।

सबसे बड़ा सवाल है कि मोदी की ब्रांड वैल्यू बहुत ही कम हो गई है। ऐसे में मोदी की चुनावी रैलियों के वोट में तब्दील होने पर शक बढ़ता जा रहा है।

लुटियंस जोन के एक पत्रकार का दावा है कि जल्द कुछ ऐसा बड़ा कदम उठाने पर मंथन हो रहा है, ताकि सारा फोकस उस पर चल जाए।

क्या होगा, कब होगा–यह तो वक्त बताएगा, लेकिन जो होगा बिहार चुनाव से ठीक पहले होगा।

17 सितंबर को मोदी 75 के हो जाएंगे।

शायद बीजेपी को सहानुभूति की लहर का इंतजार है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन