Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

BJP के होगा, करेंगे और मोदी की गारंटी वाले घोषणा पत्र को विपक्ष ने बताया जुमला!

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए बड़ी बातें कही. लेकिन पिछले 10 साल में क्या-क्या हुआ, किया सांस तक नहीं ली.

जिसमें पेपर लीक नियंत्रण कानून, अगले 5 वर्षो के लिए मुफ्त राशन, 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी, लखपति दीदी योजना आगे भी जारी, सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता, दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता इत्यादि शामिल रहा.

लंबे चौड़े घोषणा पत्र में होगा, करेंगे तथा योजना लाने-आने जैसे शब्दों पर जोर दिया गया है. बाकी सब पर मोदी की गारंटी है. कांग्रेस की तरह पत्रकारों के लिए भी कोई योजना नहीं है.

पत्रकार रणविजय सिंह लिखते हैं, “कुछ देशद्रोही कह रहे हैं- BJP का घोषणा पत्र लॉन्च करते हुए नरेंद्र मोदी ने नौकरी, महंगाई, बेरोजगारी की बात नहीं की. बीते दस साल में क्या किया, कुछ नहीं कहा. यार.. ये भी कोई मुद्दा है? नौकरी करके लोग गुलाम बनेंगे. महंगाई अमीरी की निशानी है. राजा लोग रोजगार-वोजगार के चक्कर में नहीं पड़ते..”

वहीं, भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर आप ने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 का अपना जुमला पत्र घोषित किया है. 10 साल पहले मोदी जी ने युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का जुमला दिया था. आज इस जुमले पत्र में उन नौकरियों का आंकड़ा देने को भी ये तैयार नहीं हैं. आज भारत के इतिहास में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है.”

नीचे पढ़ें कांग्रेस का घोषणा पत्र...

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में आत्मसमर्पण कर चुकी मीडिया के लिए भी कुछ वादा है, पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन